1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा ने तय किए 100 उम्मीदवारों के नाम! 15 नवंबर तक 250 सीट पर नाम फाइनल करने का टारगेट

बसपा ने तय किए 100 उम्मीदवारों के नाम! 15 नवंबर तक 250 सीट पर नाम फाइनल करने का टारगेट

UP Elections 2027 : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों में बैठकों का दौर जारी है। जिसमें उम्मीदवारों के नाम और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बीच, पूर्व सीएम मायावती की पार्टी बसपा ने आगामी चुनाव के लिए करीब 100 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। जबकि 15 नवंबर तक 250 नाम तय कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अब ओवैसी ने दी चुनौती- योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाए, हम दोनों को हराएंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ में बसपा ने सितंबर तक 100 प्रत्याशी तय करने का लक्ष्य पूरा कर लिया। इस लिस्ट का आधिकारिक तौर पर जारी किया जाना अभी बाकी है। पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार टिकट के दावेदारों से मुलाकात कर रही हैं। पार्टी का अगला टारगेट 15 नवंबर तक 250 प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने का है।

बताया जा रहा है कि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल 27 अक्टूबर तक अलग-अलग जिलों में सक्रिय रहेंगे। वहीं, बसपा सुप्रीमो से अनुमति मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के भी चुनाव प्रचार शुरू करने की संभावना है। गौरतलब है कि पिछले दो विधानसभा चुनावों में बसपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पार्टी को 2022 में सिर्फ एक सीट पर सफलता मिल पायी थी। ऐसे में आगामी चुनाव में बसपा के लिए अस्तित्व बचाने की चुनौती होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...