1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Madarsa Board Exams : यूपी के 71 जिलों के 434 केंद्रों पर 17 से 22 फरवरी के बीच दो पालियों में होगी परीक्षा

UP Madarsa Board Exams : यूपी के 71 जिलों के 434 केंद्रों पर 17 से 22 फरवरी के बीच दो पालियों में होगी परीक्षा

UP Madrasa Board Exams : मदरसा बोर्ड परीक्षाओं (UP Madarsa Board Exams) की तिथियां घोषित हो गई हैं। पूरे प्रदेश में इन परीक्षाओं के लिए 434 केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 434 केंद्रों पर होंगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Madrasa Board Exams : मदरसा बोर्ड परीक्षाओं (UP Madarsa Board Exams) की तिथियां घोषित हो गई हैं। पूरे प्रदेश में इन परीक्षाओं के लिए 434 केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 434 केंद्रों पर होंगी। मदरसा बोर्ड ( Madarsa Board) ने 71 जिलों में 434 परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। परीक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर में 2 से 5 बजे तक दो पालियों में 17 से 22 फरवरी तक होंगी। इनमें प्रदेश भर के 88,839 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें लखनऊ के 1935 विद्यार्थी हैं।

पढ़ें :- यूपी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह, कहा-पीएम के नेतृत्व में सीएम योगी ने योजनाओं को जमीन पर उतारा

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह (Madrasa Board Registrar RP Singh) ने बताया कि फर्नीचर की व्यवस्था वाले मदरसों और इंटर कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। लखनऊ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार (Lucknow’s District Minority Welfare Officer Son Kumar) ने बताया कि राजधानी में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।

लखनऊ में यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

-मदरसा अल फिरदौस रहमानी स्कूल, रहमत नगर दुबग्गा।

-मदरसा सुलतानुल मदारिस, केजीएमयू चौराहा।

पढ़ें :- योगी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहां वो प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे है

-फरहीन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, महताबबाग दौलतगंज।

-मदरसा इरम मॉडल निस्वां स्कूल, बारूदखाना।

-फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरजू नगर मोहिबुल्लापुर।

-मदरसा इरम मॉडल स्कूल, एजरियांव गोमतीनगर।

-मदरसा दारुल उलूम वारसिया, विशालखंड-4 गोमतीनगर।

पढ़ें :- 37 साल बाद रजनीकांत-शत्रुघ्न सिन्हा की ऐतिहासिक टक्कर, ‘हम में शहंशाह कौन’ का सिनेमाघरों में आग़ाज़

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...