HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election 2022 : बीजेपी का यहां भी बजा डंका, आधा दर्जन से अ​धिक सीटों पर निर्विरोध जीत तय, विपक्षी बने रणछोड़

UP MLC Election 2022 : बीजेपी का यहां भी बजा डंका, आधा दर्जन से अ​धिक सीटों पर निर्विरोध जीत तय, विपक्षी बने रणछोड़

UP MLC Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में योगी सरकार ने 37 सालों का रिकार्ड तोड़ कर ऐतिहासिक बहुमत के साथ 25 मार्च को सत्तारूढ़ होने जा रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया जारी है। इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) करीब आधा दर्जन सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज करने वाली है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP MLC Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में योगी सरकार ने 37 सालों का रिकार्ड तोड़ कर ऐतिहासिक बहुमत के साथ 25 मार्च को सत्तारूढ़ होने जा रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया जारी है। इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) करीब आधा दर्जन सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज करने वाली है।

पढ़ें :- HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

बता दें कि मिर्जापुर, हरदोई, मथुरा, एटा, बुलंदशहर, लखीमपुर समेत कई स्थानीय निकाय सीटों पर केवल बीजेपी के प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया है। वहीं अलीगढ़ में भी सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। इन सीटों पर बीजेपी का जीतना तय मानी जा रही है।

बुधवार को मिर्जापुर स्थानीय निकाय सीट से सपा के एमएलसी प्रत्याशी रमेश यादव ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। इसके बाद बीजेपी के बाहुबली प्रत्याशी विनीत सिंह का निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है। इसी तरह हरदोई जिले में बीजेपी प्रत्याशी अशोक अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय है। यहां भी सपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। हरदोई जिले में गुरुवार को सपा के अधिकृत प्रत्याशी रजीउद्दीन ने नामांकन वापसी के दिन अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इस सीट पर बीजेपी से अशोक अग्रवाल और सपा से रजीउद्दीन ने नामांकन दाखिल किया था। एमएलसी चुनाव के लिए केवल दो ही नामांकन दाखिल किए गए थे। आज सपा प्रत्याशी रजीउद्दीन ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

ऐसे में भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। 24 मार्च को आधिकारिक तौर पर भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। इससे पहले मथुरा और एटा सीट पर सपा प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने और बुलंदशहर के सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया था।

बदायूं स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस सीट पर अभी तक दो प्रत्याशी थे। एक भाजपा के वागीश पाठक तो दूसरे समाजवादी पार्टी के सिनोद शक्य।बुधवार सुबह से ही राजनीतिक गलियारों में सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य के पर्चा वापस लेने की चर्चा थी। शाम होते होते यह बात पुष्ट भी हो गई। सिनोद शाक्य ने दोपहर तीन बजे अचानक कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना पर्चा वापस ले लिया। अब भाजपा के प्रत्याशी बागीश पाठक बदायूं की एमएलसी सीट से निर्विरोध एमएलसी हो गए हैं।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

लखीमपुर में सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज

लखीमपुर खीरी जिले में एमएलसी पद के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से अनुराग पटेल द्वारा दाखिल किए गए तीनों पर्चों को जिला प्रशासन द्वारा खारिज कर दिया है। अनुराग पटेल के तरफ से एमएलसी चुनाव के लिए कराए गए नामांकन पत्र में जिला प्रशासन ने एफिडेविट बनाने वाले नोटरी वकील का नोटरी रजिस्ट्रेशन वैद्य न होने के चलते नामांकन पत्र रद्द कर दिया।

उदयवीर सिंह का भी पर्चा खारिज एटा-मथुरा-मैनपुरी की सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उदयवीर सिंह धाकरे का नामांकन रद्द हो गया। बड़े नाटकीय अंदाज में सोमवार को जब सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह नामांकन का दूसरा सेट दाखिल करने गए थे, तो कुछ लोगों ने उनके हाथ से नामांकन का पर्चा छीन कर फाड़ दिया था। उदयवीर सिंह ने बताया कि उनके संग जमकर मारपीट भी की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...