1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बिना नाम लिए ओपी राजभर पर बोला हमला

UP News: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बिना नाम लिए ओपी राजभर पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने कहा, देश की दो तिहाई जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज है। किसानों को भरोसा दिलाया कि आय दोगुनी होगी लेकिन जो किसानों की मदद होनी चाहिए थी वो नहीं हो पा रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, कोई सवाल उठता तो उसे जेल भेज देते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, देश की दो तिहाई जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज है। किसानों को भरोसा दिलाया कि आय दोगुनी होगी लेकिन जो किसानों की मदद होनी चाहिए थी वो नहीं हो पा रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, कोई सवाल उठता तो उसे जेल भेज देते हैं।

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं

मणिपुर की घटना पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, मणिपुर की घटना ने देश की प्रतिष्ठा दुनिया में गिराई है। कोई कल्पना कर सकता है वो भी किसी की मां, बहन या बेटी रही होगी। जिन्होंने कभी बीजेपी को वोट दिया था वो भी ऐसी घटना देकर अक्रोशित है, इसलिए भाजपा का सफाया निश्चित है।

इस दौरान उन्होंने पौधारोपण अभियान पर भी सवाल उठाते हुए यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बीजेपी कह रही है पेड़ लगाएंगे 35 करोड़। जो पहले लगे थे वो भी कागज पर लगे थे, ये लग रहे हैं वो भी कागज पर लग रहे हैं। जो सरकार सांड ना हटा पा रही हो वो ट्री गार्ड के लिए 35 करोड़ रूपया खर्च करेगी?

बिना नाम लिए ओपी राजभर पर बोला हमला
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिना नाम लिए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, किसी नेता ने ये कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबसे झूठे प्रधानमंत्री हैं उस नेता का नाम क्या है? उसी नेता ने ये भी बताया कि प्रदेश का सबसे बड़ा झूठा मुख्यमंत्री कौन है। बीजेपी को पता चल जाए कि अशोक के पेड़ से वोट मिल सकता है तो सुबह अशोक का पेड़ भी गायब हो जाएगा।

 

 

पढ़ें :- फ्री में राशन मोदी या भाजपा अपनी जेब से नहीं दे रही है, खाद्य सामग्री आपके टैक्स के पैसे से मिलती है: मायावती

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...