1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना, लोकसभा चुनाव 2024 को बताया अहम

UP News: अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना, लोकसभा चुनाव 2024 को बताया अहम

ये सरकार यह कह रही है सिर्फ 100 में 4 लोग बेरोज़गार हैं। क्या यह सच है? इसके साथ ही कहा कि, बीजेपी सच नहीं सुनना चाहती। अगर कोई लोकतंत्र में और खासकर हमारा पत्रकार भाई अगर कोई सही खबर चलाना चाहेगा तो बीजेपी के लोग प्रशासन को इशारा कर देंगे कि इसे जेल भेज दो, झूठे मुकदमे लगा दो।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे, जहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को अहम बताया है। उन्होंने कहा कि, आगमी 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है। इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश को दिशा तय करनी है। उत्तर प्रदेश ने ही प्रधानमंत्री बनाए हैं और आज उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

ये सरकार यह कह रही है सिर्फ 100 में 4 लोग बेरोज़गार हैं। क्या यह सच है? इसके साथ ही कहा कि, बीजेपी सच नहीं सुनना चाहती। अगर कोई लोकतंत्र में और खासकर हमारा पत्रकार भाई अगर कोई सही खबर चलाना चाहेगा तो बीजेपी के लोग प्रशासन को इशारा कर देंगे कि इसे जेल भेज दो, झूठे मुकदमे लगा दो।

संभल में एक पत्रकार ने एक मंत्री से केवल यही तो सवाल पूछा था कि हमारे क्षेत्र में जो विकास के वादे किए थे वे पूरे क्यों नहीं कर रहे हैं आप। बताइए उसे जेल भेज दिया, क्या यह लोग संविधान और कानून से चल रहे हैं?

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सरकार में 100 माफियाओं की सूची कभी नहीं आएगी। 10 माफियाओं की सूची कभी नहीं आएगी। इसलिए नहीं आएगी क्योंकि जब भी सूची जारी होगी उसमें भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लोग सबसे ज्यादा होंगे।

 

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...