1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा-चंदे और भ्रष्टाचार की कमाई पर चलनेवाले मेहनत की कमाई की क़ीमत क्या जानें?

UP News: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा-चंदे और भ्रष्टाचार की कमाई पर चलनेवाले मेहनत की कमाई की क़ीमत क्या जानें?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। किसानों की फसल के दाम नहीं मिलने पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में किसानों की लागत के दाम भी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण किसान हताश है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। किसानों की फसल के दाम नहीं मिलने पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में किसानों की लागत के दाम भी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण किसान हताश है।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव

दरअसल, इन दिनों आलू के दाम नहीं मिलने को लेकर विपक्ष सरकार का घेर रही है। आरोप है कि किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘यूपी में लागत तक के दाम न मिलने से हताश एक किसान द्वारा मजबूर होकर अपनी फसल को ट्रैक्टर से रौंदने की ख़बर दुखद है। ये ट्रैक्टर सिर्फ़ खेत पर ही नहीं, उप्र सरकार की प्रतिष्ठा पर भी चला है। चंदे और भ्रष्टाचार की कमाई पर चलनेवाले भाजपाई मेहनत की कमाई की क़ीमत क्या जानें।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...