HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर एक और बड़ी कार्रवाई, 3.34 करोड़ की संपति हुई कुर्क

UP News: पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर एक और बड़ी कार्रवाई, 3.34 करोड़ की संपति हुई कुर्क

  पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Former MLA Vijay Mishra) की परेशानी बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई उनके खिलाफ की जा रही है। विजय मिश्रा पर कई संगीन आरोप हैं। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर विजय मिश्रा उनके बहू और बेटे की 3.34 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

भदोही।  पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Former MLA Vijay Mishra) की परेशानी बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई उनके खिलाफ की जा रही है। विजय मिश्रा पर कई संगीन आरोप हैं। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर विजय मिश्रा उनके बहू और बेटे की 3.34 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

गैंगस्टर एक्ट के तहत नवधन स्थित अचल संपति कुर्क हुई। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी वहां पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नवधन स्थित पूर्व विधायक और कुनबे की संपति कुर्क की गई। जिसकी कीमत तीन करोड़ 34 लाख है। उन्होंने कहा कि विजय मिश्रा ने डरा धमका के अपने और अपने परिजनों के नाम से ये संपत्ति खरीदी थी।

बता दें कि, पूर्व विधायक विजय मिश्र (Former MLA Vijay Mishra) वर्तमान में रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले भी जिलाधिकारी के आदेश पर उनके भतीजे चंद्र प्रकाश मिश्रा की पत्नी पुष्पलता के नाम दो करोड़ 50 लाख की जमीन को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुर्क किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...