HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Arpana Yadav News: भाजपा नेता अर्पणा यादव को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-72 घंटे में बम से उड़ा देंगे

Arpana Yadav News: भाजपा नेता अर्पणा यादव को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-72 घंटे में बम से उड़ा देंगे

भाजपा नेत्री और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव (Arpana Yadav) को जान से मारने की धमकी मिली है। अर्पणा यादव (Arpana Yadav) को मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Arpana Yadav News: भाजपा नेत्री और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव (Arpana Yadav) को जान से मारने की धमकी मिली है। अर्पणा यादव (Arpana Yadav) को मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

बताया जा रहा है कि अर्पणा यादव (Arpana Yadav) को व्हाट्सअप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, धमकी के बाद उन्होंने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले शख्स ने व्हाट्सअप कॉल की थी। इस दौरान उसने अर्पणा यादव को 72 घंटे में बम से उड़ाने की धमकी दी।

पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि भाजपा नेता को व्हाट्सअप पर जिस नंबर से कॉल आई थी वह अज्ञात थी। पुलिस फोन पर आए नंबर और फोन करने वाले की तलाश में जुट गई है। भाजपा नेता को धमकी के बाद अब गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...