यूपी डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (UP Deputy CM and Health Minister Brajesh Pathak) प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करते हैं, लेकिन उन दावों का शायद हकीकत से कोई लेना देना है। देवरिया जिले के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज (Maharshi Devaraha Baba Medical College) में 6 साल की बच्ची के टूटे हुए हाथ में प्लास्टर बांधने की बजाय सही सलामत दूसरे हाथ में प्लास्टर नहीं बांधा जाता है।
देवरिया। यूपी डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (UP Deputy CM and Health Minister Brajesh Pathak) प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करते हैं, लेकिन उन दावों का शायद हकीकत से कोई लेना देना है। देवरिया जिले के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज (Maharshi Devaraha Baba Medical College) में 6 साल की बच्ची के टूटे हुए हाथ में प्लास्टर बांधने की बजाय सही सलामत दूसरे हाथ में प्लास्टर नहीं बांधा जाता है। इस मामले से साफ है कि इलाज के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। बस कागजोंं में ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।
यूपी के देवरिया मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप, बच्ची के गलत हाथ में चढ़ा प्लास्टर!
देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है !!
आरोप है कि मासूम शाम्भवी उपाध्याय के दाहिने हाथ में चोट थी, लेकिन डॉक्टरों ने बाएं हाथ में… pic.twitter.com/desb733NPQ
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 17, 2026
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हरीश रावत, बोले-योगी जी, इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ कि काफिले क्यों लूटे हैं?
बता दें कि पूरा मामला महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज (Maharshi Devaraha Baba Medical College) का है। जहां एक महिला अपनी 6 साल की बच्ची के हाथ में दर्द होने के कारण इलाज के लिए पहुंची थी। महिला ने चिकित्सकों को बच्ची का हाथ दिखाया। इस दौरान चिकित्सक ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। जांच में पता चला कि बच्ची का हाथ फ्रैक्चर है। जिसके बाद डॉक्टरों ने प्लास्टर कराने के लिए भेजा।
वहीं प्लास्टर करने वाले स्टाफ ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए बच्ची के टूटे हाथ को छोड़कर दूसरे हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया। वहीं जब परिजनों का ध्यान गया तो परिजन फिर से लेकर बच्ची को मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। बच्ची की मां ने मामले की शिकायत सीएमएस से की है। जिसके बाद सीएमएस ने टूटे हुए हाथ में प्लास्टर बांधने के निर्देश दिए।