1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: भगवान परशुराम का फरसा टूटकर गिरा, अखिलेश यादव ने किया ​था मंदिर का लोकापर्ण

UP News: भगवान परशुराम का फरसा टूटकर गिरा, अखिलेश यादव ने किया ​था मंदिर का लोकापर्ण

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022  (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए सभी पार्टियां अपने अपने दांव चल रही हैं। बसपा-भाजपा के साथ ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी बड़ा दांव चला था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 'समाजवादी विजय रथ यात्रा' के 10वें चरण में दो जनवरी को महुराकला गांव में भगवान परशुराम के मंदिर का लोकार्पण किया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022  (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए सभी पार्टियां अपने अपने दांव चल रही हैं। बसपा-भाजपा के साथ ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी बड़ा दांव चला था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ‘समाजवादी विजय रथ यात्रा’ के 10वें चरण में दो जनवरी को महुराकला गांव में भगवान परशुराम के मंदिर का लोकार्पण किया था।

पढ़ें :- Yogi Cabinet Expansion: जल्द होने जा रहा है योगी सरकार के कैबिनेट का विस्तार, नए चेहरों को मिलेगी जगह

 

इस दौरान मंदिर के सामने 68 फीट का फरसा भी लगाया गया था। सोमवार को ये फरसा तेज हवाओं के कारण टूटकर गिर गया। वहीं, अ​ब इसको लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के इस कदम को लेकर राजनीतिक​ विशेषज्ञ अपनी अपनी राय दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सपा भगवान परशुराम के नाम और खुद के काम को जोड़कर नई लकीर खींचने की कोशिश में जुटी हुई है। भाजपा के हिंदुत्व के मुकाबले वो अपनी सपा ब्राह्मण वोटों में सेंधमारी करने में लगी है।

पढ़ें :- ये हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण, मैं इसको शब्दों में बयान नहीं कर सकती...कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लौटने पर बोलीं मां

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...