1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : संभल में तेज धमाके से फटी RCC रोड, कहीं गर्मी तो नहीं है सड़क फटने का कारण

UP News : संभल में तेज धमाके से फटी RCC रोड, कहीं गर्मी तो नहीं है सड़क फटने का कारण

यूपी के संभल जिले गवां कस्बा में मुख्य मार्ग पर बनी आरसीसी सड़क तेज आवाज से साथ फट गई। धमाके जैसी आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। घरों से बाहर निकलकर देखा तो सड़क फटी मिली। कस्बा गवां में गवां-अनूपशहर मार्ग (Gawan-Anupshahr Road) पर नखासा बाजार (Nakhasa Market) के नजदीक चार वर्ष पहले सीसी सड़क का निर्माण किया गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले गवां कस्बा में मुख्य मार्ग पर बनी आरसीसी सड़क तेज आवाज से साथ फट गई। धमाके जैसी आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। घरों से बाहर निकलकर देखा तो सड़क फटी मिली। कस्बा गवां में गवां-अनूपशहर मार्ग (Gawan-Anupshahr Road) पर नखासा बाजार (Nakhasa Market) के नजदीक चार वर्ष पहले सीसी सड़क का निर्माण किया गया था।

पढ़ें :- शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, पुणे की क्लिनिक में उम्र और संक्रमण को देखते हुए उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया

रविवार की दोपहर दो बजे के करीब सड़क तेज आवाज के साथ फट गई और जमीन से करीब 10 इंच ऊपर उठ गई। सड़क फटने के बाद देखने वालों की भीड़ लग गई। नगर पंचायत गवां की ईओ डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा ने बताया कि सड़क की अवधि पांच वर्ष तक है। सड़क कैसे फटी इसकी जांच कराई जाएगी।

घटनास्थल के सामने मेडिकल स्टोर संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि जिस वक्त सड़क तेज आवाज के साथ फटी उस समय गनीमत रही कोई वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। यदि वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अब इस हादसे के बाद लोगों में दहशत है।

आरसीसी रोड फटने की घटना से इलाके के लोग  हैरान

सड़क फटने की घटना से लोग अचंभित हो गए और मौके पर पहुंचकर तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। इस दौरान लोगों ने यह भी कहा कि गर्मी जिस तरह से पिछले दस दिन से हो रही है उससे हो सकता है कि सड़क तपिश से फट गई हो। हालांकि सड़क कैसे और क्यों फटी इसकी सही जानकारी जांच के बाद ही हो सकेगी।

पढ़ें :- ओडिशा के प्राइवेट स्कूल में चार टीचर्स और चपरासी दो साल तक करते रहे बच्ची से रेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

सड़क कैसे फटी है? इसकी जांच के लिए इंजीनियर को भेजा है : एक्सईएन सुनील प्रकाश 

हालांकि इस घटना से लोगों में दहशत है। क्योंकि जिस तरह की आवाज होने के बाद सड़क फटी है उससे ऐसा महसूस किया गया है कि कोई गैस बनने से यह हादसा हुआ है। लोकनिर्माण विभाग, संभल के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि सड़क फटने का मामला अचंभित करने वाला है। मुमकिन है कि सड़क में कहीं गैप रहा हो और गैस बनने से सड़क फट गई हो। सड़क कैसे फटी है, इसकी जांच के लिए इंजीनियर को भेजा है। जांच पड़ताल कराई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...