HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: रिटायर CRPF जवान ने पत्नी पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां…परिचितों को दी घटना की जानकारी, जानिए फिर क्या हुआ?

UP News: रिटायर CRPF जवान ने पत्नी पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां…परिचितों को दी घटना की जानकारी, जानिए फिर क्या हुआ?

आगरा के थाना सदर के सैनिक नगर स्थित दुर्गा नगर की ये वारदात है। हत्यारोपी महेंद्र सिंह राठौर सीआरपीएफ से बीआरएस लिया था और बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। महेंद्र सिंह पत्नी नीतू सिंह और दो बेटे के साथ रहता है। एक बेटा शादीशुदा है, जबकि दूसरा बेटा छोटा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार दोपहर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्यारोपी ने ताबड़तोड़ पत्नी को सात गोलियां मारी। वारदात के बाद हत्यारोपी वहां से भागा निकला और अपने परिचितों के पास पहुंचा। इस दौरान उसने घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। परिचितों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

आगरा के थाना सदर के सैनिक नगर स्थित दुर्गा नगर की ये वारदात है। हत्यारोपी महेंद्र सिंह राठौर सीआरपीएफ से बीआरएस लिया था और बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। महेंद्र सिंह पत्नी नीतू सिंह और दो बेटे के साथ रहता है। एक बेटा शादीशुदा है, जबकि दूसरा बेटा छोटा है। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह ने पत्नी नीतू पर बाथरूम के अंदर बंदूक से ताबड़तोड़ फायर किए। उसे 7 गोली मार दीं। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर भाग निकला।

इसके बाद अपने कुछ परिचितों के पास पहुंचा। हत्या की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस बुला ली और उसे सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कारण पता किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...