1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: शिवपाल यादव ने ओपी राजभर को बता दिया बहरूपिया, घोसी उपचुनाव में भी किया जीत का दावा

UP News: शिवपाल यादव ने ओपी राजभर को बता दिया बहरूपिया, घोसी उपचुनाव में भी किया जीत का दावा

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने इंडिया और भारत पर छिड़े विवाद पर कहा कि भाजपा इस तरह के मुद्दे उठाते रहती है। जब संवि​धान में दोनों नाम हैं तो इसमें छेड़छाड़ करने की क्या जरूरत है? 2024 में भाजपा के लोग ही हट जाएंगे।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

ओमप्रकाश राजभर को बताया बहरुपिया
एक सवाल के जवाब पर शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उन्हें बहरूपिया बता दिया। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि वो कब क्या और किसके लिए बोलते हैं।

घोसी उपचुनाव में होगी सपा की जीत
घोसी उपचुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, कल वोटों की गिनती होगी और वहां पर हम मौजूद रहेंगे। कहा कि घोसी उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। चुनाव परिणाम यह बात साबित कर देगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...