HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा की ‘रेड पॉवर’ ही BJP के लिए ‘रेड ज़ोन’ है, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

सपा की ‘रेड पॉवर’ ही BJP के लिए ‘रेड ज़ोन’ है, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी की तरफ से लगातार निशाना साधा जा रहा है और अखिलेश यादव प्रदेश की 80 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर BJP पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा सपा की ‘रेड पॉवर’ ही भाजपा के लिए ‘रेड ज़ोन’ हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बीजेपी सरकार को घेरने के लिए बड़ी राणनीति बना रही है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की तरफ से लगातार निशाना साधा जा रहा है और अखिलेश यादव प्रदेश की 80 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

बुधवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है, “अब भाजपा कह रही है कि उप्र में उसकी अधिकांश लोकसभा सीटें ‘रेड ज़ोन’ में है तो इसका अर्थ ये है कि जनता की पक्षधर समाजवादी पार्टी का लाल रंग, अपना रंग दिखा रहा है। सपा की ‘रेड पॉवर’ ही भाजपा के लिए ‘रेड ज़ोन’ हैं”। इसके साथ ही इन्होंने अस्सी हराओ भाजपा हटाओ का नारा भी दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...