1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : सुनील पाल के अपहरणकर्ता अर्जुन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारी

UP News : सुनील पाल के अपहरणकर्ता अर्जुन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारी

कॉमेडियन सुनील पाल (Comedian Sunil Pal)  और मुश्ताक मोहम्मद खान (Mushtaq Mohammad Khan) के अपहरण मामले (Kidnapping Case)  में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल (Arjun Karnawal) दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। कॉमेडियन सुनील पाल (Comedian Sunil Pal)  और मुश्ताक मोहम्मद खान (Mushtaq Mohammad Khan) के अपहरण मामले (Kidnapping Case)  में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल (Arjun Karnawal) दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पढ़ें :- नीट परीक्षा में अनियमितता और लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बैजू यादव ने सौंपा ज्ञापन

अर्जुन को पुलिस ने शनिवार रात पकड़ा था। उसके पास से किडनैपिंग (Kidnapping) में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार, दो लाख रुपये और फिरौती में इस्तेमाल किया गया मोबाइल मिला था। रविवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए ले जा रही थी। एसएसपी डा. विपिन ताडा (SSP Dr. Vipin Tada) ने बताया कि इसी दौरान उसने एक दरोगा की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अर्जुन के पैर में लगी। अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...