HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अगवा किए गए किशोर को पुलिस ने पांच घंटे में किया बरामद, मुठभेड़ के बाद अपहरणकार्ताओं को किया गिरफ्तार

UP News: अगवा किए गए किशोर को पुलिस ने पांच घंटे में किया बरामद, मुठभेड़ के बाद अपहरणकार्ताओं को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार से शनिवार शाम फिरौती के लिए अगवा किए गए सात साल के वैदिक गुप्ता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पांच घंटे में किशोर को बरामद करने के साथ ही दो अपहरणकर्ताओं केा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपहरणकार्ताओं के पैर में ​गोली लगी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार से शनिवार शाम फिरौती के लिए अगवा किए गए सात साल के वैदिक गुप्ता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पांच घंटे में किशोर को बरामद करने के साथ ही दो अपहरणकर्ताओं केा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपहरणकार्ताओं के पैर में ​गोली लगी है।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

बता दें कि, बुद्धि विहार कॉलोनी के सेक्टर 9—बी से शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वैदिक गुप्ता (7) घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इस दौरान कार सवार अपहरर्णकर्ताओं ने वैदिक गुप्ता को अगवा कर लिया। घटना के करीब एक घंटे बाद वैदिक के पिता नवीन गुप्ता के पास फोनकर अपरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम मांगी। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
अपहरण की सूचना के बाद एसएसपी हेमराज मीना, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में पांच टीमें जांच पड़ताल में जुट गईं थीं।

पुलिस ने देर शाम अपरण में प्रयोग की गई कार को बिलारी थाना क्षेत्र में ट्रेस किया। इसके बाद टीमों ने कार को घेर लिया। पुलिस टीम से खुद को घिरता देख अपहरणकर्ता कार से उतर कर खेतों में भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकेने की केाशिश की तो वो तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान बच्चे के पड़ोसी अंकुश और मझोला के लाइनपार निवासी विक्की मेहता के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

 

पढ़ें :- Mainpuri Lok Sabha Seat Election 2024 : मैनपुरी में भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुआ पथराव

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...