1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: मथुरा में दर्दनाक हादसा, पटाखा की दुकानों में लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे

UP News: मथुरा में दर्दनाक हादसा, पटाखा की दुकानों में लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थाई पटाखा बाजार में दीवाली के मौके पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर दीवाली की दोपहर अस्थाई पटाखा बाजार में भीषण आग लग गयी। इस अग्निकांड के बाद पटाखा बाजार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। वहीं, इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थाई पटाखा बाजार में दीवाली के मौके पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर दीवाली की दोपहर अस्थाई पटाखा बाजार में भीषण आग लग गयी। इस अग्निकांड के बाद पटाखा बाजार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। वहीं, इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

बताया जा रहा है कि, राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में करीब दो दर्जन अस्थाई दुकाने लगाई गयीं थीं। दीवाल की दोपहर पटाखा बाजार में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे थे। इस दौरान पटाखा बाजार में भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते पूरे बाजार में आग फैल गयी और पटाखा की दुकान जलने लगीं।

आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। 12 से अधिक लोगों के झुलसने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है। वहीं, फायर की गाड़ियों के साथ पहुंचे कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं, आग में झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...