उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होते समय कोच नंबर बी-8 पर चढ़ रहे फौजी को टीटी ने धक्का दे दिया। टीटी के धक्के से फौजी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गया। इस घटना में फौजी के पैर कट गए हैं।
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होते समय कोच नंबर बी-8 पर चढ़ रहे फौजी को टीटी ने धक्का दे दिया। टीटी के धक्के से फौजी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गया। इस घटना में फौजी के पैर कट गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि साथी फौजियों ने दूसरे टीटी की पिटाई भी कर दी।
वहीं, फौजी को उपचार के लिए एमएच में भर्ती कराया गया है, जहां फौजी का उपचार चल रहा है। बलिया के रहने वाले सोनू (25) राजपूत बटालियन जयपुर में तैनात है। वह दिल्ली जा रहा था। बताया जा रहा है कि बरेली स्टेशन पर सुबह 9.15 पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन आकर रुकी थी। इस दौरान सोनू पानी की बोलत लेने के लिए स्टेशन पर उतरा था। ट्रेन जैसे ही चली सोनू कोच पर चढ़ने लगा।
दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में टीटी ने फौजी की दिया धक्का। ट्रेन से गिरने पर फौजी के कटे दोनो पैर। pic.twitter.com/nuS0iQyzw3
— Priya singh (@priyarajputlive) November 17, 2022
बताया जा रहा है कि तभी टीटी उपेंद्र बोरो ने धक्का मार दिया। इससे फौजी का संतुलन बिगड़ा और गिर गया। इससे फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा बुरी तरह कुचल गया। इसकी सूचना मिलते ही अन्य फौजी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन में मौजूद लोगों ने धक्का मारने वाले टीटी के साथी की जमकर पिटाई की जबकि धक्का मारने वाला मोबाइल स्विच ऑफ करके भाग निकला है। इसकी सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तंवर, एमसीओ लेफ्टिनेंट कर्नल अजय मौके पर पहुंच गए।