HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: अलीगढ़ में अखिलेश यादव ने किया रोड़ शो, कहा-हाउस टैक्स लेने के बाद सरकार नहीं दे रही सुविधाएं

UP Nikay Chunav 2023: अलीगढ़ में अखिलेश यादव ने किया रोड़ शो, कहा-हाउस टैक्स लेने के बाद सरकार नहीं दे रही सुविधाएं

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सीवेज सिस्टम नहीं है अभी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कैसे होगा उसका कोई रास्ता नहीं है। हाउस टैक्स सरकार ले रही है उसके बावजूद जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो नहीं दे पा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग होगी। दूसरे चरण के प्रचार का कल आखिरी दिन है। ऐसे में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को अलीगढ़ में पार्टी के महापौर प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह के समर्थन में रोड़ शो किया।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधते हुए कहा कि, सीवेज सिस्टम नहीं है अभी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कैसे होगा उसका कोई रास्ता नहीं है। हाउस टैक्स सरकार ले रही है उसके बावजूद जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो नहीं दे पा रही है।

उन्होंने पूछा कि, सरकार ने बिजली का एक भी कारखाना लगाया हो तो बताएं? जो समाजवादी सरकार में कारखाना लगा भी था उससे बनने वाली बिजली को भी महंगे रेट पर खरीदने दे रहे है। हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों को ताले में बंद कर दो जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांत और उनके संविधान, उनके बताए हुए रास्ते को बदल रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...