1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023 : सपा ने काजल निषाद पर खेला दांव,17 में से 8 मेयर प्रत्याशी घोषित

UP Nikay Chunav 2023 : सपा ने काजल निषाद पर खेला दांव,17 में से 8 मेयर प्रत्याशी घोषित

यूपी नगर निकाय चुनाव (Up Nagar Nikay Chunav) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बुधवार को पहली सूची जारी कर दी। इसमें 17 में से 8 मेयर के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। मेरठ की सीट पहले रालोद के खाते में मानी जा रही थी लेकिन यहां से भी सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव (Up Nagar Nikay Chunav) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बुधवार को पहली सूची जारी कर दी। इसमें 17 में से 8 मेयर के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। मेरठ की सीट पहले रालोद के खाते में मानी जा रही थी लेकिन यहां से भी सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद को मैदान में उतारा गया है। बुधवार को सपा ने लखनऊ के साथ गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी, मेरठ, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या के लिए मेयर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसके अलावा तिलहर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए लालबाबू और कुन्दरकू नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए शमीना खातून को उतारा गया है। पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, मथुरा, आगरा, झांसी, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और फिरोजाबाद में मेयर के लिए वोट पडेंगे।

मेयर के लिए किसे कहां से मिला टिकट

1. लखनऊ बन्दना मिश्रा

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव

2. गोरखपुर काजल निषाद

3. इलाहाबाद अजय श्रीवास्तव

4. झांसी रघुवीर चौधरी

5. मेरठ सीमा प्रधान

6. शाहजहांपुर अर्चना वर्मा

पढ़ें :- कांग्रेस,सपा और इंडी गठबंधन की आरक्षण में सेंधमारी मंशा देश की जनता करेगी फेल: सीएम योगी

7. फिरोजाबाद मशरूर फातिमा

8. अयोध्या आलोक पाण्डेय

वंदना मिश्र को लखनऊ से मेयर उम्मीदवार

वंदना मिश्र को लखनऊ से मेयर का उम्मीदवार बनाया है। सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार वंदना पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबिर्टीज यूपी की अध्यक्ष हैं। इनके पति रमेश दीक्षित लखनऊ विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं। इससे पहले शाम को अखिलेश ने लखनऊ से मेयर के लिए टिकट के दावेदारों के साथ बैठक की। चर्चा के बाद वंदना के नाम पर मुहर लगी। मेरठ से पार्टी ने सरधना से विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को टिकट दिया है तो गोरखपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी काजल निषाद पर भरोसा जताया है।

मेरठ, गोरखपुर, अयोध्या

मेरठ के मेयर की सीट पर सरधना से विधायक अतुल प्रधान और मेरठ के विधायक रफीक अंसारी दोनों ही अपनी पत्नी को टिकट दिलाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन बाजी अतुल प्रधान के हाथ लगी। उनकी पत्नी सीमा प्रधान जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही है। गोरखपुर से सपा की उम्मीदवार काजल निषाद भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री रही हैं। काजल को सपा ने 2022 में कैंपियरगंज विधानसभा से टिकट दिया था और उन्हें 79 हजार से अधिक वोट मिले थे। अतुल प्रधान और काजल दोनों ही अलग-अलग शुक्रवार को अखिलेश से मिले थे। अयोध्या से सपा ने आशीष पांडेय को टिकट दिया है। आशीष सपा के पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के बेटे हैं।

पढ़ें :- अरुण गोविल ने लिखा हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया? फिर किया डिलीट, विपक्ष बोला-किसका दोहरा चरित्र सामने आया

सपा ने फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा को टिकट दिया है। मशरूर बसपा के नेता रहे नौशाद अली की पत्नी हैं और हाल में ही सपा में आई थीं। 2017 में उन्होंने इसी सीट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से मेयर का चुनाव लड़ा था और सपा का खेल बिगाड़ दिया था। वह 56 हजार वोट पाकर दूसरे नंबर पर रही थीं। शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा को टिकट दिया गया है। वह पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा की बहू हैं। अर्चना 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके पति राजेश वर्मा भी सपा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

झांसी से पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर चौधरी को टिकट

झांसी से पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर चौधरी के नाम पर मुहर लगी है। रघुवीर 2022 में मऊरानीपुर से टिकट मांग रहे थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। प्रयागराज से सपा ने बसपा से आए अजय श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है। अजय इलाहाबाद उत्तरी से चुनाव लड़ चुके हैं और कायस्थों के केपी ट्रेस्ट के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वह राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के साथ सपा में आए थे और उनके करीबियों में गिने जाते हैं।

महापौर की पहली सूची में एक तिहाई से अधिक अगड़ों को दिए टिकट 

जातीय जनगणना के सियासी मुद्दे को पैना कर रही सपा ने फिलहाल महापौर की पहली सूची में एक तिहाई से अधिक टिकट अगड़ों को दिए हैं। पार्टी के 8 नाम में दो ब्राह्मण, एक कायस्थ, चार पिछड़े और एक मुस्लिम हैं। गोरखपुर की अनारक्षित सीट से पार्टी ने निषाद को लड़ाया है। घोषित उम्मीदवारों में पांच महिलाएं हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...