1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी में 6 नवंबर तक होगी बारिश, गिरेगा पारा, IMD का अलर्ट जारी

UP Rain Alert : यूपी में 6 नवंबर तक होगी बारिश, गिरेगा पारा, IMD का अलर्ट जारी

यूपी में हो रही बेमौसम बरसात से कई इलाकों का तापमान लुढ़क गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से आगामी छह नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Rain Alert : यूपी में हो रही बेमौसम बरसात से कई इलाकों का तापमान लुढ़क गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से आगामी छह नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी। इस दौरान मौसम ठंडा और नम बना रह सकता है। इस मौसम के बाद ठंड बढ़ सकती है।

पढ़ें :- बीजेपी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई, लखनऊ में लोधी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अलर्ट के मुताबिक 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम के साफ होने की संभावना है. शुक्रवार, 31 अक्टूबर को विंध्य, बुंदेलखंड और पूर्वी इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश रही जारी

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे ज़्यादा 47.8 मिलीमीटर (मिमी.) बारिश झांसी में दर्ज की गई। इसके अलावा उरई में 40 मिमी. और हमीरपुर में 24 मिमी. बारिश दर्ज की गयी। अयोध्या, कानपुर, सुलतानपुर, इटावा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज और गोरखपुर में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की सूचना है।

रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी लखनऊ में 22.9 मिमी. वर्षा दर्ज की गयी, जिससे तापमान में खासी गिरावट आयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से लगभग 7.5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अनुसार बाराबंकी और अयोध्या में न्यूनतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें :- अखिलेश ने बीजेपी के षड्यंत्र का किया भंडाफोड़, बोले- भाजपाइयों ने नंदलाल के हस्ताक्षर कर फ़ार्म 7 के सैकड़ों फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनाए, जबकि वो अनपढ़ हैं और अंगूठा लगाते हैं

दिल्ली में धुंध की चादर

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा कि पूरे हफ्ते दिल्ली में सुबह और देर शाम धुंध छाए रहने की उम्मीद है, क्योंकि पृथ्वी की सतह के पास प्रदूषक कण जमा होते जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...