1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP School Closed: नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल रहेंगे बंद, जानिए कब खुलेंगे स्कूल

UP School Closed: नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल रहेंगे बंद, जानिए कब खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी है। ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर ​दी गयी है। अब गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों में शुक्रवार से अग्रिम आदेश तक छुट्टी का आदेश दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP School Closed: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी है। ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर ​दी गयी है। अब गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों में शुक्रवार से अग्रिम आदेश तक छुट्टी का आदेश दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है। ये आदेश नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों के लिए जारी किया है। घने कोहरे और ठंड को देखते हुए स्कूल बंद किए गए हैं। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

पढ़ें :- UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। कई दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में धूप नहीं निकली है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी कर दी गयी है।

 

पढ़ें :- Andhra Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 लोगों की मौत और 22 घायल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...