HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Forecast : तेज सर्द हवाओं से गिरेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से धूप के तेवर पड़े ढीले, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

UP Weather Forecast : तेज सर्द हवाओं से गिरेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से धूप के तेवर पड़े ढीले, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

UP Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण उत्तर पश्चिम भारत (North West India) के विभिन्न हिस्सों में चल रही तेज हवाओं का असर आज भी बना रहेगा। मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक पंजाब,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आज भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण उत्तर पश्चिम भारत (North West India) के विभिन्न हिस्सों में चल रही तेज हवाओं का असर आज भी बना रहेगा। मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक पंजाब,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आज भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

पढ़ें :- छात्राएं अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर आगे बढ़ती रहे–चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आज रात पश्चिमी हिमालय (Western Himalayas) के इलाके को प्रभावित करने की संभावना है। इस विक्षोभ का बड़ा असर दिखेगा। इसके कारण 14 से 17 फरवरी तक कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग की ओर से असम और सिक्किम में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी (IMD)के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 5 दिनों के दौरान पूरे देश में शीतलहर (cold wave) और घने कोहरे (dense fog) की स्थिति नहीं होने की संभावना है। आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान (Minimum temperatures) सामान्य से काफी अधिक (3.1°C से 5.1°C) दर्ज किया गया है। इसी तरह कोंकण और गोवा के साथ ही तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान (Maximum temperatures) सामान्य (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) से अधिक पाया गया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने और अगले 3 दिनों के दौरान इसमें 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। जबकि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की से छिटपुट बारिश और बर्फबारी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम के सूखा रहने की संभावना है।

पढ़ें :- BJP के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को अपने राजनीतिक शतरंज का मोहरा बना दिया : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...