1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update: अभी और कंप कंपवाएंगी ये सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

UP Weather Update: अभी और कंप कंपवाएंगी ये सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

पिछले कई दिनों से राजधानी लखनऊ समेत तमाम इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठण्ड की वजह से लोग अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। ये हाल सिर्फ राजधानी लखनऊ का ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों का है। अब मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

UP Weather Update: पिछले कई दिनों से राजधानी लखनऊ समेत तमाम इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठण्ड की वजह से लोग अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। ये हाल सिर्फ राजधानी लखनऊ का ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों का है। अब मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- चारपाई पर गर्भवती महिला, नीचे उफनता नाला… चित्रकूट में रास्ता बंद तो ऐसे पार कर रहे ग्रामीण

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश अंचलों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे भी जा सकती है। अयोध्या में भी घना कोहरा छाए रहने का आसार है। राज्य में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे और कहीं-कहीं सीवियर कोल्ड डे का प्रकोप रहेगा यानि धूप नहीं निकलेगी और दिन में भी कुहासा बना रहेगा। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भी कोहरे का असर रहेगा। आगरा में रविवार को बेहद सर्द रही। निचला तापमान 4.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह अब तक का सबसे कम निचला पारा है। इस लिहाज से यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। रात नौ बजे से ही भीषण कोहरा छा गया। हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 24 जनवरी तक कोल्ड-डे- कंडीशन रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री से कम रहेगा। जबकि निचला तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ में शीतलहर भी चलती रहेगी। सुबह और देर रात घना या अधिक घना कोहरा छाए रहने के संकेत हैं। खुले स्थानों पर कोहरे की मार अधिक पड़ सकती है।रविवार को सर्द हवाएं शरीर में घुसी जा रही थीं। दोपहर भर ऐसा ही मौसम रहा। जबकि शाम को सर्दी फिर गहरा गई। निचला तापमान तेजी से गिरा, यह 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होकर 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।सोमवार सुबह भी कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...