HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीनेडा बहराइच से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह, परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार बोले-दो अनमोल रत्न कर रहे हैं विदा

यूपीनेडा बहराइच से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह, परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार बोले-दो अनमोल रत्न कर रहे हैं विदा

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के बहराइच जिले में दो कर्मचारियों को 60 साल की सेवा पूरी करने के उपरान्त 31 दिसंबर शुक्रवार को भावभीनीं विदाई समरोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने इन कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में बड़ा ही मार्मिक उद्बोधन किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बहराइच। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के बहराइच जिले में दो कर्मचारियों को 60 साल की सेवा पूरी करने के उपरान्त 31 दिसंबर शुक्रवार को भावभीनीं विदाई समरोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने इन कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में बड़ा ही मार्मिक उद्बोधन किया।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार एक ही दिन विभाग के दो कर्मचारियों का एक साथ सेवानिवृत्त होना विभाग के लिए मुश्किल क्षण है, लेकिन इसके बावजूद इनके योगदान ​को विभागा हमेशा याद रखेगा। सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आज हम अपने विभाग के दो अनमोल रत्न को विदा कर रहे हैं। इसके साथ ही हम भगवान से इनके दीर्घायु होने व आगे का जीवन खुशहाल पूर्वक व्यतीत करने की कामना करते हैं।

यूपीनेडा ने सेवानिवृत्त होने वालों में रामफेर सिंह, विशम्भरनाथ तिवारी शामिल हैं। बता दें कि रामफेर सिंह गोंडा जिले के रहने वाले हैं। श्री सिंह ने इंटरमीडियट स्तर की शिक्षा सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज गोंडा से हासिल की है। श्री सिंह ने सिंतबर 1988 में तत्कालीन फैजाबाद (यूपीनेडा) से बतौर संविदा सेवा शुरू किया था। श्री सिंह  बीते करीब 24 सालों से रामफेर सिंह (यूपीनेडा) बहराइच​ जिले में अपनी सेवाएं देकर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि विशम्भरनाथ तिवारी मूलत: बस्ती जिले के रहने वाले हैं। श्री तिवारी 1989 से यूपीनेडा से जुड़े थे। विशम्भरनाथ तिवारी भी काफी वर्षों से (यूपीनेडा) बहराइच​ जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस विदाई समारोह में (यूपीनेडा) बहराइच​ जिले के लिपिक आशुतोष तिवारी, प्रेमचंद्र प्रसाद सहित भारी संख्या में कई एजेंसियों के पदाधिकारी मौजूद थे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए कल होगी वोटिंग, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...