यूपी के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल इलाके में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़कों पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके सरकारी कामकाज पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क अब मज़ाक का विषय बन गई है, क्योंकि सड़क के ठीक बीचों-बीच एक चालू हैंडपंप खड़ा मिला।
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल इलाके में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़कों पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके सरकारी कामकाज पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क अब मज़ाक का विषय बन गई है, क्योंकि सड़क के ठीक बीचों-बीच एक चालू हैंडपंप खड़ा मिला।
यह मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र (Vindhyachal Police Station Area) के कंतित इनारा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) ने जल्दबाजी में सड़क निर्माण पूरा कराया। लेकिन इस जल्दबाजी में इतनी बड़ी चूक हो गई कि सड़क के बीच लगे हैंडपंप को हटाना तक जरूरी नहीं समझा गया।
बीच सड़क पर हैण्डपंप लगा ये लोग सो गए थे
जब लोगों ने कहा कि हमें बीच सड़क पर पीने को पानी नहीं चाहिए
तब ये लोग जागे हैं, हैंडपंप हटाया जा रहा है. https://t.co/9IrB3a6Or8 pic.twitter.com/tl7GdwViJ9
पढ़ें :- पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना वृद्धि के फैसले पर योगी सरकार ने लगाई मुहर
— Priya singh (@priyarajputlive) March 18, 2026
अब इस अजीबोगरीब लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट बाक्स पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहें हैं, कुछ लोग तो एक्टर सनी देवल को टैग करके ‘अब सनी पाजी को बुलाना पड़ेगा’, एक यूजर ने लिखा ‘गर्मी को देखते हुए सरकार ने सही फैसला लिया। बहुत से लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर कैसे इतनी बड़ी गलती हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण दौरे से महज तीन दिन पहले किया गया था, लेकिन फिर भी हैंडपंप को शिफ्ट नहीं किया गया।
इस पर PWD के सहायक अभियंता ने सफाई देते हुए कहा कि हैंडपंप हटाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की थी, लेकिन समय पर काम नहीं हो सका। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद अब विभाग हरकत में आया है और हैंडपंप को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल, यह घटना सरकारी लापरवाही की एक बड़ी मिसाल बन गई है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट: हर्ष गौतम