HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उर्मिला, बोलीं- क्या हम हम इतना गिर चुके हैं कि हमें प्रार्थना भी लग रहा है थूकना

उर्मिला, बोलीं- क्या हम हम इतना गिर चुके हैं कि हमें प्रार्थना भी लग रहा है थूकना

भारत रत्न लता मंगेशकर के अंत‍िम संस्कार के दौरान बॉलीवुड के किंगखान शाहरुख खान के दुआ मांगने का वीड‍ियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीड‍ियो में शाहरुख खान लता दीदी के लिए दोनों हाथ फैलाए अल्लाह से दुआ मांगते हैं और फिर मास्क हटाकर फूंकते हैं। उनके इस फूंक मारने के तरीके को सोशल मीड‍िया का एक तबका बुरा-भला कह रहा है। कई लोगों ने शाहरुख को ये कहकर ट्रोल किया कि वे लता के पार्थ‍िव शरीर पर थूक रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर के अंत‍िम संस्कार के दौरान बॉलीवुड के किंगखान शाहरुख खान के दुआ मांगने का वीड‍ियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीड‍ियो में शाहरुख खान लता दीदी के लिए दोनों हाथ फैलाए अल्लाह से दुआ मांगते हैं और फिर मास्क हटाकर फूंकते हैं। उनके इस फूंक मारने के तरीके को सोशल मीड‍िया का एक तबका बुरा-भला कह रहा है। कई लोगों ने शाहरुख को ये कहकर ट्रोल किया कि वे लता के पार्थ‍िव शरीर पर थूक रहे हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा-ऐसे बयान के लिए मांगे सार्वजनिक रूप से क्षमा

हालांक‍ि ट्रोल करने वालों को शाहरुख के फैंस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस चर्चा में अब बॉलीवुड ​अभिनेत्री उर्म‍िला मातोंडकर ने भी शाहरुख का पक्ष लेते हुए इस पर अपना सख्त रिएक्शन दिया है। उर्म‍िला ने कहा कि ‘समाज के तौर पर, हम इतना ग‍िर चुके हैं कि हमें प्रार्थना भी थूकना लग रहा है। आप उस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं जिसने कई अंतराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिन‍िध‍ित्व किया है। राजनीति अब इस नीचले स्तर पर पहुंच चुकी है और यह बेहद दुखद है। एक्ट्रेस ने ट्व‍िटर पर भी एक फोटो के साथ ट्वीट किया है।

पढ़ें :- R Ashwin Created History: क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में जो कोई न कर पाया... वो अश्विन ने कर दिखाया

उर्म‍िला की बात से कहीं ना कहीं सभी सहमत हैं। शाहरुख खान ने भारतीय मुसलमान होने के नाते देश का नाम हमेशा रोशन किया है। उन्होंने हर मजहबों का आदर किया है, यहां तक क‍ि वे हर हिंदू त्यौहार को मनाते भी नजर आए हैं। ऐसे में अब अंत‍िम संस्कार पर उनपर थूकने का आरोप लगाना निंदनीय है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...