1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमेरिका और इजरायल ने ईरान के स्कूल पर की बमबारी 148 बच्चों की मौत, ईरान कर रहा है जवाबी कार्रवाई

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के स्कूल पर की बमबारी 148 बच्चों की मौत, ईरान कर रहा है जवाबी कार्रवाई

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला बोल दिया है। इस हमले में एक तरफ जहां ईरान के रक्षामंत्री की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ 148 बच्चों की मौत हो गई। अमेरिका और इजरायल यह हमला ईरान के एक स्कूल पर किया है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला बोल दिया है। इस हमले में एक तरफ जहां ईरान के रक्षामंत्री की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ 148 बच्चों की मौत हो गई। अमेरिका और इजरायल यह हमला ईरान के एक स्कूल पर किया है। इजरायल ने यह हमला ​दक्षिणी ईरान के मीनाब शहर में स्थित एलिमेंट्री गल्र्स स्कूल में किया था। यह स्कूल पहले सैन्य बेस का हिस्सा थी। सन 2016 में सैन्य बेस निकाल कर अलग कर दिया था।

पढ़ें :- Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, इनके बारे में जानिए

बता दे कि अमेरिका और इजराल ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों पर बमबारी की थी। इस बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। हमलों के दौरान अली खामेनेई और देश के बड़े नेताओं सहित सेना के कमांडर मारे गए है। इस साथ 200 अन्य लोगों के भी मारे जाने की सूचना है। संयुक्त रूप से किए गए हमले में स्कूल को भी निशाना बनाया गया था। पहले तो स्कूल मे पांच बच्चों की मरने की खबर सामने आई थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 148 हो गई है। इसके साथ ही अभी 95 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इजरायल के हमले के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है। उसने दुबई के कई म​हत्वपूर्ण जगहों पर बमबारी की है। ईरान ने इजरायल के साथ-साथ मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और कई पड़ोसी देशों पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...