1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Shooting : लॉस एंजेलिस के म्यूजिक फेस्टिवल में गोलीबारी , 2 की मौत 6 घायल , जश्न की रात त्रासदी में बदली

US Shooting : लॉस एंजेलिस के म्यूजिक फेस्टिवल में गोलीबारी , 2 की मौत 6 घायल , जश्न की रात त्रासदी में बदली

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गन कल्चर की वजह से जश्न की रात त्रासदी में बदल गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Shooting :  अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गन कल्चर की वजह से जश्न की रात त्रासदी में बदल गई। यहां आए दिन गोलीबारी की ताजा  घटना में लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन इलाके में म्यूजिक फेस्टिवल के बाद आफ्टर-पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि घटना में 6 लोग जख्मी हो गए। जिससे   ये पार्टी ‘हार्ड समर म्यूजिक फेस्टिवल‘ के बाद रविवार को देर रात एक वेयरहाउस में चल रही थी।

पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत

गोलीबारी की सूचना पुलिस को सबसे पहले स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 11 बजे मिली थी। जब पार्टी चल रही थी तभी एक हथियारबंद शख्स बिल्डिंग में घुसा था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुँचे और एक बड़ी भीड़ को तितर-बितर किया, और उसी समय एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। हालाँकि, कुछ घंटों बाद स्थिति बिगड़ गई।
पुलिस को देर रात करीब 1 बजे दोबारा गोलियां चलने की खबर मिली। इस बार जब पुलिस पहुंची तो एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई थी जबकि कई लोग जख्मी थे। इनमें से एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर हार्ड समर संगीत महोत्सव के बाद की पार्टी के रूप में विज्ञापित किया गया था, जो लगभग नौ मील दूर इंगलवुड में सप्ताहांत में आयोजित किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...