1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास (Cabinet Minister Chandan Ram Das) का आज निधन हो गया। वो काफी दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे। तबियत खराब होने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास (Cabinet Minister Chandan Ram Das) का आज निधन हो गया। वो काफी दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे। तबियत खराब होने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- Uttarakhand News : उत्तरखंड हाईकोर्ट नैनीताल ने जजों की तबादलों सूची जारी की,कई जिलों के जिला जज बदले, देखें लिस्ट

उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है। मंत्री चंदन रामदास के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 से 28 अप्रैल तक राजकीय शोक रहेगा।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास (Cabinet Minister Chandan Ram Das) के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि, ‘मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...