1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Road Accident : गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, 33 यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, कई के मौत की आशंका

Uttarakhand Road Accident : गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, 33 यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, कई के मौत की आशंका

उत्तराखंड (Uttarakhand) में गंगोत्री हाईवे (Gangotri Highway) पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगोत्री हाईवे (Gangotri Highway)  पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

उत्तराखंड। उत्तराखंड (Uttarakhand) में गंगोत्री हाईवे (Gangotri Highway) पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगोत्री हाईवे (Gangotri Highway)  पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

पढ़ें :- food wrapped in newspaper is harmful: न्यूज पेपर में लपेट कर खाना पैक करने की आदत बना सकती है आपको कैंसर का शिकार

जानकारी के अनुसार, बस संख्या( UK 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री (Gangotri) से उत्तरकाशी (Uttarkashi) की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन (District Disaster Management) के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।

घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक शव बरामद हो चुका है। एसपी अर्पण यदुवंशी (SP Arpan Yaduvanshi) भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।

पढ़ें :- PM मोदी ने ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बोले- 'समस्याओं के समाधान में जनभागीदारी का सामर्थ्य बहुत बड़ा होता है'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...