HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : सूखे फूलों का करें ये काम, घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है

Vastu Tips : सूखे फूलों का करें ये काम, घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है

फूल उत्सव  के प्रतीक हैं। जहां भी होते है अपनी सुगंध के साथ फूल सम्मोहित भी करते है।  उपासना और श्रद्धांजलि में प्रयोग होते है। ज्योतिष शास्त्र में फूलों को सफलता का साथी बताया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : फूल उत्सव  के प्रतीक हैं। जहां भी होते है अपनी सुगंध के साथ फूल सम्मोहित भी करते है।  उपासना और श्रद्धांजलि में प्रयोग होते है। ज्योतिष शास्त्र में फूलों को सफलता का साथी बताया गया है। इनकी सुंदरता और सुगंध हर मनोकामना पूरी करने शक्ति रखती है।जिस घर में फूल होते हैं, वहां आस पास नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। फूल इंसान की श्रद्धा और भावना का प्रतीक हैं। फूल खिले होते है तो सकारात्मकता फैलाते है। खुशबू देते है। लेकिन सूखे फूल और मुरझाए हुए फूल कमरे में नहीं रखना चाहिए। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर हो या ऑफिस, मुरझाए फूल कहीं भी नहीं रखने चाहिए। इससे वास्तु दोष भी होता है। मुरझाए फूल या सूखे फूल जहां भी रहते हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं। इन जगहों पर तरक्की होनी रुक जाती है। इसके प्रभाव से लोगों में एक उदासी आ जाती है और जीवन में नीरसता बढ़ने लगती है। इस नकारात्मक प्रभाव की वजह से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है। इसलिए अगर आपके घर में भी मुरझाए फूल हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें।

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में फूल नहीं रखना चाहिए। गमलों या फूलों के लिए ये दिशा शुभ नहीं मानी जाती है। घर की उत्तर पूर्व यानी ईशान दिशा में फूलों का गुलदस्ता रखना बेहद शुभ माना जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...