काल या समय का सूचक घड़ी है। आधुनिक युग में समय देखने के लिए हर जगह घड़ी लगी होती है। कई बार ऐसा होता है कि लोग बिना सोचे-समझे इन्हें किसी भी दिशा में लगा देते हैं।
दीवार घड़ी के वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
शास्त्रों के अनुसार, उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का वास होता है। ऐसे में उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से घर में समृद्धि आती है।
घड़ी को हमेशा साफ रखना चाहिए। घड़ी पर कभी भी धूल नहीं जमने देनी चाहिए।
शुभ रंग की घड़ियाँ घर में लगानी चाहिए। काले रंग की घड़ियाँ घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है।
दीवार घड़ी से जुड़ी सावधानियां
घर में कभी भी खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए। खराब या रुकी हुई घड़ी रुका हुआ समय दर्शाती है। माना जाता है कि इससे घर की तरक्की और बरकत रुक जाती है।
घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है।