HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र का पालन करके पाइये धन और स्वास्थ्य ,आर्थिक बदलाव के लिए मिलेगा भगवान कुबेर का आर्शिवाद

Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र का पालन करके पाइये धन और स्वास्थ्य ,आर्थिक बदलाव के लिए मिलेगा भगवान कुबेर का आर्शिवाद

जीवन में सुख और समृद्धि के  लिए  वास्तु शास्त्र  के नियमों का पालन करने से मनोवांछित सफलता प्राप्त होती है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि धन और समृद्धि के देवता कुबेर महाराज है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips For Money : जीवन में सुख और समृद्धि के  लिए  वास्तु शास्त्र  के नियमों का पालन करने से मनोवांछित सफलता प्राप्त होती है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि धन और समृद्धि के देवता कुबेर महाराज है। जीवन में आर्थिक बदलाव के लिए भगवान कुबेर का आर्शिवाद बहुत आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर-पूर्व कोने पर उनका शासन है। यहां आपको कुबेर यंत्र रखना चाहिए। आपको अपने घर के ईशान कोण से नकारात्मक ऊर्जा जमा करने वाली सभी चीजों को भी हटा देना चाहिए। इन चीजों में शौचालय, भारी फर्नीचर और जूते के रैक शामिल हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा

यदि आप अपने जीवन में धन समृद्धि चाहते हैं, तो अपने लॉकर या तिजोरियों को अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। यह क्षेत्र स्थिरता सुनिश्चित करते हुए पृथ्वी तत्व को दर्शाता है। इसके अलावा, आपके घर का लॉकर कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर नहीं खोलना चाहिए। इसे नजरअंदाज करने से धन का भारी आउटफ्लो हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन समृद्धि   को पाने के लिए उत्तर दिशा में मेन डोर है तो सिल्वर कलर ज्यादा होना चाहिए ।  ईस्ट में मेन डोर है तो यह लकड़ी से बना होना चाहिए और सीमित धातु के सामान से सजाया जाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...