1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips -Money Plant : सुख-समृद्धि में रुकावट बन सकती हैं मनी प्लांट की ये पत्तियां, जानें इसके कुछ नियम

Vastu Tips -Money Plant : सुख-समृद्धि में रुकावट बन सकती हैं मनी प्लांट की ये पत्तियां, जानें इसके कुछ नियम

वातावरण को ताजा बनाने के लिए बहुत से लोग अपने घरों में पौधे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से पौधों के बारे में जिक्र मिलता है, जो घर की सुंदरता को तो बढ़ाते ही हैं, इसके साथ सुख-समृद्धि में सहायक होते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips- Money Plant: वातावरण को ताजा बनाने के लिए बहुत से लोग अपने घरों में पौधे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से पौधों के बारे में जिक्र मिलता है, जो घर की सुंदरता को तो बढ़ाते ही हैं, इसके साथ सुख-समृद्धि में सहायक होते है। घर में खूबसूरती और हरियाली के साथ धन को आकर्षित करने के लिए मनी प्लांट पौधे को लगाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहती है। आइए जानते हैं।

पढ़ें :- Vastu Tips: रसोईघर को राहु से बचाना है तो इन चीजों का रखें ख्याल , जानें दुष्प्रभाव से बचने के नियम

मनी प्लांट अगर नीचे की तरफ बढ़ता है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता परंतु अगर ऊपर की तरफ बढ़ता है तो यह शुभ फलदाई माना जाता है।

इस पौधे को घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए।

मनी प्लांट अच्छे भाग्य और पैसे का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप इस पौधे को किसी गमले में लगाकर रखने की सोच रहे हैं तो इसे हमेशा साउथ ईस्ट जोन में रखना चाहिए।

मनी प्लांट में थोड़ा-सा दूध डालने से वह शुभ फल दायक होता है. ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को सफेद चीज अति प्रिय है।

पढ़ें :- Vastu tips : शयन कक्ष में इस तस्वीर को लगाने से वैवाहिक जीवन आयेगी खुशहाली, जिंदगी को बनाती है आसान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...