HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : पुरुषोत्तम मास में होती है तुलसी की विशेष पूजा, इसके आसपास कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए

Vastu Tips : पुरुषोत्तम मास में होती है तुलसी की विशेष पूजा, इसके आसपास कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को माता का स्थान दिया जाता है। इस पौधे की विधि विधान से पूजा की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips -Purushottam Mass Tulsi Puja : सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को माता का स्थान दिया जाता है। इस पौधे की विधि विधान से पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ,तुलसी के पौधे पर आस्था से जल अर्पित करने से जीवन के दुख कष्ट कट जाते है, और आस्थावान भक्त को मनोवांक्षित सफलता प्राप्त होती है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे को रोग नाशक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,इस पौधे में मां लक्ष्मी का भी वास होता है। तुलसी पूजा में सावधानी के लिहाज से इसके समीप कांटेदार पौधे को नहीं लगाना चिाहिए।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

तुलसी के पास न लगाएं ये पौधे
1.तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। तुलसी पौधे के पास कांटेदार पौधा होने से घर पर दुर्भाग्य और नकारात्मकता तेजी से बढ़ती है।
2.जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा हो, उसमें कोई दूसरा पौधा नहीं लगाएं।
3.तुलसी के पौधे को छत पर नहीं रखना चाहिए। हमेशा घर के आंगन या फिर बालकनी में ही रखना चाहिए।
4. पीपल को तुलसी के आसपास या फिर घर पर न लगाएं। घर पर पीपल लगाने से धन हानि होती है।
5.मदार के पौधे को भी तुलसी के आसपास नहीं लगाना चाहिए।  वास्तु के अनुसार यदि आप इसे घर पर लगाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बहुत तेजी से बढ़ती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...