1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 मार्च को मीन राशि अस्त होंगे शुक्र ग्रह,  इन पांच राशियों के लिए बहुत ही यह खगोलीय परिवर्तन होने वाला है शुभ 

19 मार्च को मीन राशि अस्त होंगे शुक्र ग्रह,  इन पांच राशियों के लिए बहुत ही यह खगोलीय परिवर्तन होने वाला है शुभ 

मार्च में कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करेंगे, जिससे यह महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल में बदलाव आएगा, जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। 19 मार्च को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

उज्जैन। मार्च में कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करेंगे, जिससे यह महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल में बदलाव आएगा, जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। 19 मार्च को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

शुक्र ग्रह सूर्य के करीब जाएंगे, जिससे वह मीन राशि अस्त होंगे। 23 मार्च को फिर से उदित हो जाएंगे। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों के लिए बहुत ही यह खगोलीय परिवर्तन शुभ होने वाला है।

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र बहुत ही लाभदायक होगा। आपके दांपत्य जीवन से सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे, जिससे घर में खुशहाली आएगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, जिससे मानसिक तनाव खत्म होगा। इस दौरान बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके जीवन की सारी बाधाएं खत्म होंगी। कोर्ट में चल रहा विवाद खत्म होगा, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में तरक्की मिलेगी, जिससे धन का लाभ होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की उम्मीद है, जिससे परिवार के बीच में प्यार बढ़ेगा।

मिथुन राशि पर शुक्र की सकारात्मक दृष्टि रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी, जिससे धन का लाभ होगा। आपको नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे व्यापार बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा।

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल

सिंह राशि के जातकों को शुक्र का अस्त होना बेहद लाभकारी साबित होगा। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यवसाय की तरक्की के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जिससे जबरदस्त लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य समस्याएं खत्म होंगी।

कुंभ राशि के जीवन में सकारात्मकता आएगी। यह समय जीवन के हर बड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल है। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा, जिससे परिवार व समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ बाहर की यात्रा का संयोग बन सकता है।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...