1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, मुस्लिम देश साऊदी अरब भी हमारी तरह पीड़ित

Video: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, मुस्लिम देश साऊदी अरब भी हमारी तरह पीड़ित

Nishikant Dubey on Terrorism: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए भारत से तीन और डेलिगेशन विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। जिसमें भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अगुवाई वाला एक डेलिगेशन पहुंचेगा। वहीं, बहरीन के लिए उड़ान भरने से पहले डेलिगेशन में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि  सऊदी अरब एक महत्वपूर्ण मुस्लिम देश है। वे भी हमारी तरह आतंकवाद से पीड़ित हैं। वे आतंकवाद की परिभाषा जानते हैं। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। हम अपने तथ्य प्रस्तुत करने में सफल होंगे। जब हम वापस लौटेंगे तो दुनिया भर में माहौल पाकिस्तान के खिलाफ होगा।"

By Abhimanyu 
Updated Date

Nishikant Dubey on Terrorism: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए भारत से तीन और डेलिगेशन विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। जिसमें भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अगुवाई वाला एक डेलिगेशन पहुंचेगा। वहीं, बहरीन के लिए उड़ान भरने से पहले डेलिगेशन में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सऊदी अरब एक महत्वपूर्ण मुस्लिम देश है। वे भी हमारी तरह आतंकवाद से पीड़ित हैं। वे आतंकवाद की परिभाषा जानते हैं। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। हम अपने तथ्य प्रस्तुत करने में सफल होंगे। जब हम वापस लौटेंगे तो दुनिया भर में माहौल पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

पढ़ें :- IND vs NZ Final ODI Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज डिसाइडर मैच, जानें- कब, कहां देख पाएंगे तीसरा वनडे

दिल्ली एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को मीडिया से कहा, “जिस तरह से हम जूझ रहे हैं आतंकवाद से… तो इन देशों में जहां हम जा रहे हैं जो इस्लाम के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण देश है वो सऊदी अरब है जहां मक्का है मदीना है काबा है। वो इसी तरह के आतंकवाद से जूझ रहे हैं। यमन एक देश है वो भी मुस्लिम देश है और ये मुस्लिम देश सऊदी अरब को लगातार परेशान करता है। तंग करता है तो उनको आतंकवाद की परिभाषा पता है।” उन्होंने आगे कहा, ‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता… पहलगाम की घटना एक अलग घटना है, जहां पर धर्म के आधार पर पहली बार मारा गया। लेकिन, जनरली माना गया है कि आतंकवाद बाउंड्री के बाहर है और धर्म से ऊपर है। तो हम इन बातों को रखेंगे, क्योंकि सऊदी अरब के साथ-साथ फ़ोरेन पॉलिसी बहरीन की भी उसी तरह डिसाइडेड है और एक-दूसरे के प्रति उन दोनों का कॉर्पोरेशन है। कुवैत के लिए हमें आगे जाना है। कुवैत का जो वॉर हुआ 1991 में वॉर हुआ था। वो भी इंटरनल आतंकवाद था, उस पर कब्जा करने की कोशिश की थी इराक ने। उन्होंने कहा कि हम अपने तथ्य प्रस्तुत करने में सफल होंगे। जब हम लौटेंगे तो दुनिया भर में माहौल पाकिस्तान के खिलाफ होगा।”

पढ़ें :- बीएमसी चुनाव के नतीजे आने के बाद शुरू हुआ खेल, नवनिर्वाचित पार्षदों को एकनाथ शिंदे ने होटल में ठहराया

बता दें कि शनिवार सुबह भारत से रवाना हुआ भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय डेलिगेशन अपने पहले गंतव्य बहरीन पहुंच चुका है। डेलिगेशन में पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा सांसद फंगनन कोन्याक और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए सऊदी अरब, कुवैत और अल्जीरिया का भी दौरा करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...