1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-प्रयागराज में रेस्टोरेंट पर बम फेंके जाने पर कांग्रेस ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, बोली- ‘जितनी लानत भेजी जाएं वो कम है’

VIDEO-प्रयागराज में रेस्टोरेंट पर बम फेंके जाने पर कांग्रेस ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, बोली- ‘जितनी लानत भेजी जाएं वो कम है’

यूपी में कानून व्यवस्था (Law and order) पर लगातार प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जो प्रदेश में व्याप्त ‘कानून राज’ को ठेंगा दिखा रही है। इसके साथ ही पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में प्रयागराज (Prayagraj) से एक मामला और सामने आया है, जिसमें एक रोस्टोरेंट के बाहर बदमाशों ने बम फेंककर हमला किया है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी में कानून व्यवस्था (Law and order) पर लगातार प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जो प्रदेश में व्याप्त ‘कानून राज’ को ठेंगा दिखा रही है। इसके साथ ही पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में प्रयागराज (Prayagraj) से एक मामला और सामने आया है, जिसमें एक रोस्टोरेंट के बाहर बदमाशों ने बम फेंककर हमला किया है।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

यूपी कांग्रेस ने एक वीडियो पोस्ट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि ‘योगीराज में अपराधी इतने बेखौफ हैं कि खुलेआम बमबारी कर रहे हैं। प्रयागराज (Prayagraj)  में एक रेस्टोरेंट के बाहर बदमाशों ने बम फेंक कर हमला किया। होटल कर्मचारियों ने दुकान में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। योगी सरकार (Yogi Government) अराजकता और गुंडई का पर्याय बन चुकी है। योगी जी की ‘सख्त’ कानून व्यवस्था पर जितनी लानत भेजी जाएं वो कम है’।

बता दें कि कानून को इसी तरह ठेंगा दिखाने वाला एक और मामला हरदोई से सामने आया है। यहां बिलग्राम कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने पेट्रोल पंप पर खुलेआम सेल्समैन को रिवॉल्वर सटाकर धमकाया। मामला बिलग्राम कस्बे के सांडी रोड स्थित HP पेट्रोल पंप का है। जहां CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में युवती और उसके परिजनों की दबंगई सामने आई।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...