1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : सिलिंडर ब्लास्ट से मची तबाही, प्लॉट बेचकर घर में रखे करीब 22 लाख रुपये जलकर राख, सामने आया हादसे का

VIDEO : सिलिंडर ब्लास्ट से मची तबाही, प्लॉट बेचकर घर में रखे करीब 22 लाख रुपये जलकर राख, सामने आया हादसे का

यूपी के बुलंदशहर जिला (Bulandshahr District) स्थित खुर्जा नगर कोतवाली (Khurja City Police Station) क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सराय मुर्तजा स्थित नई बस्ती में एक मकान में गैस सिलिंडर फटने (Cylinder Blast) से भीषण आग लग गई। इस तेज धमाके और उसके बाद लगी आग में घर का सारा सामान और लाखों रुपये नकद जलकर खाक हो गई।

By santosh singh 
Updated Date

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिला (Bulandshahr District) स्थित खुर्जा नगर कोतवाली (Khurja City Police Station) क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सराय मुर्तजा (Sarai Murtaza) स्थित नई बस्ती में एक मकान में गैस सिलिंडर फटने (Cylinder Blast) से भीषण आग लग गई। इस तेज धमाके और उसके बाद लगी आग में घर का सारा सामान और लाखों रुपये नकद जलकर खाक हो गई।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर्व पर 26 से 31 अगस्त तक यूपी रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

लाखों रुपये जलकर खाक

पीड़ित परिवार का दावा है कि उन्होंने हाल ही में अपना एक प्लॉट बेचा था, जिससे मिले 22 लाख रुपये नकद घर में ही रखे हुए थे। आग इतनी भयानक थी कि यह पूरी रकम जलकर राख हो गई। धमाके के बाद पूरे घर में आग फैल गई, जिसकी चपेट में आकर फ्रिज, फर्नीचर, कपड़े और घर का अन्य कीमती सामान पूरी तरह से जल गया। इस दर्दनाक हादसे में घर की एक महिला के पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

दमकल विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पढ़ें :- योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन, एंटी भूमाफिया पोर्टल पर दर्ज 99 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण

धमाके की तेज आवाज और आग की ऊंची लपटें देखकर इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को आस-पास के घरों तक फैलने से रोका जा सका।

जांच में जुटा प्रशासन

स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम अब नुकसान का सटीक आकलन करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही, गैस सिलेंडर में ब्लास्ट किन कारणों से हुआ, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...