1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी रस्साकशी के बीच अब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (former Bengal CM Mamata Banerjee) का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव के जरिए साफ कर दिया कि वह राजनीति से कोई 'संन्यास' नहीं ले रही हैं।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी रस्साकशी के बीच अब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (former Bengal CM Mamata Banerjee) का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव के जरिए साफ कर दिया कि वह राजनीति से कोई ‘संन्यास’ नहीं ले रही हैं।

पढ़ें :- तृणमूल कांग्रेस के चार फ्रीज बैंक खातों पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

इतना ही नहीं बंगाल की वर्तमान भाजपा सरकार को लेकर अपना रुख साफ करते हुए पूर्व सीएम ने दो टूक अंदाज में कहा कि जब तक वह भाजपा को नेपथ्य यानी राजनीतिक अंधकार में नहीं धकेल देतीं, तब तक वह चुप नहीं बैठेंगी।

 

बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पढ़ें :- नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन लिया वापस,बंगाल उपचुनाव से पहले बैकफुट पर ममता

लाइव वीडियो में ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के महज चार महीने के भीतर ही वहां की जनता को भाजपा का असली चेहरा समझ आ गया है।

अन्नपूर्णा योजना को लेकर भी बोलीं ममता

वीडियो में महिलाओं के लिए चलाई जा रही ‘अन्नपूर्णा भंडार’ वित्तीय सहायता योजना के पैसों के वितरण में कथित देरी को लेकर भी पूर्व सीएम बंगाल सरकार का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपात्रता का बहाना बनाकर लाभार्थियों की संख्या में कटौती कर रही है। ममता ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी पार्टी ने ‘लक्छ्मीर भंडार’ शुरू किया था, लेकिन भाजपा इस योजना में भी धर्म और जाति देखकर राजनीति कर रही है और महिलाओं से किया गया अपना वादा पूरा नहीं कर रही है।

जनगणना और एनआरसी को लेकर भी दी चेतावनी

फेसबुक लाइव में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि जनगणना की प्रक्रिया असल में नेशनल रजिस्टर ऑफ नागरिकों (NRC) को पिछले दरवाजे से लागू करने का एक और प्रयास है, जिसे राजनीतिक दलों से बिना सलाह मशविरा किए थोपा जा रहा है।

पढ़ें :- चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को दिया फुटबाल प्लेयर चुनाव चिन्ह, टीएमसी के बागी गुट को मिला लिफाफा

इस दौरान उन्होंने जनता को आगाह किया कि जनगणना फॉर्म पर हस्ताक्षर करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले लोग पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि इससे उनकी निजी बचत पर भी असर पड़ सकता है।

SIR को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप

इतना ही नहीं स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत मतदाता सूची से लाखों वैध मतदाताओं के नाम कथित तौर पर अवैध तरीके से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह इसके खिलाफ एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद का भी किया जिक्र

इसके साथ ही पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने वीडियो के अंत में जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच हुई झड़पों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने कैंपस में तोड़फोड़ की घटनाओं को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। ममता बनर्जी ने यह भी जोड़ा कि भले ही कुछ छात्रों के विचारों से उनके मतभेद रहे हों, लेकिन वे उनका सम्मान करती हैं।

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...