1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-‘सीएम बनावा डॉ. संजय निषाद के’… गाने पर जमकर थिरके योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री, विवादों से है इनका पुराना नाता

Video-‘सीएम बनावा डॉ. संजय निषाद के’… गाने पर जमकर थिरके योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री, विवादों से है इनका पुराना नाता

निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद (Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad) की यूपी के मुख्यमंत्री बनने की मंशा हिलोरे मार रही है। इसकी गवाही सोशल मीडिया पर वायरल खुद ही दे रहा है। डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad) खुद पर ही बनाए गए भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। निषाद पार्टी (Nishad Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद (Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad) की यूपी के मुख्यमंत्री बनने की मंशा हिलोरे मार रही है। इसकी गवाही सोशल मीडिया पर वायरल खुद ही दे रहा है। डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad) खुद पर ही बनाए गए भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मंत्री अपने समर्थकों के साथ जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

बता दें कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad) अक्सर मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहते हैं। कभी वह समर्थकों से भगवान के रूप में खुद की पूजा कराते हैं तो कभी विवादित बयानबाजी करते हैं।

सुने डॉ. निषाद पर तैयार किया गया गाना

 

बता दें कि डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad)  योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) में मत्स्य पालन मंत्री हैं। उनके समर्थक चाहते हैं कि संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad)  यूपी के मुख्यमंत्री भी बन जाएं, इसलिए डॉ. निषाद के लिए खास तौर पर एक गाना ‘सीएम बनावा डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad)  के’ तैयार किया गया है। इसमें मंत्री को सीएम बनाने की बात कही जा रही है। डीजे पर बज रहे इसी गाने पर मंत्री समर्थकों के साथ डांस करते नजर आए। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि मंत्री ने तमाम ऐसे विवादित बयान दिए हैं जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा में रहे।

विवादित बयानों से  है संजय निषाद का पुराना नाता

डॉ. संजय निषाद (Dr. Sanjay Nishad)  ने एक बार बयान दिया था कि भगवान राम राजा दशरथ के पुत्र ही नहीं थे। उन्होंने कहा ​था कि खीर खाने से कोई भी महिला गर्भवती नहीं हो सकती, इसलिए श्रृंगी ऋषि की तरफ से दी गई खीर से भगवान राम राजा दशरथ के पुत्र कैसे हो सकते हैं? इस बयान को लेकर खासी चर्चा हुई थी। सितंबर माह में जब घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था तब भी संजय निषाद ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर एरिया पाकिस्तान वाला है तो बक्से जब खुलते हैं तो लगता है पाकिस्तान जीत रहा है और जब एरिया हमारे लोगों का आ जाता है तो पता चलता है कि वह गायब हो जाते हैं। पाकिस्तान के एरिया पर उन्होंने कहा कि वहां सपा के वोट हैं। इस पर सपा ने खूब आपत्ति जताई थी। एक बार अपने ही कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए उन्होंने बयान दे डाला था कि कार्यकर्ताओं को गधे और कुत्ते से सीखना चाहिए। हमारे पास निषाद गुहराज महाराज का खून है, लेकिन पिछली सरकारों ने इस खून को सुला दिया था। इसे पौवा पिलाकर बेहोश कर दिया था। प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में निषाद राज के किले में बनी मस्जिद को लेकर संजय निषाद ने विवादित बयान दिया था। कहा था अगर उसे नहीं हटाया गया तो निषाद समुदाय उसे गंगा में फेंक देगा। मुसलमान को इस मस्जिद को यहां से खुद हटा लेना चाहिए। एक ये बयान भी उनका काफी विवादों में रहा था कि जालीदार टोपी वाले जाली लोगों के साथ हैं।

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...