1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई ट्रिगर मोमेंट नहीं…,’यह नौकरी मेरे जीवन का सिर्फ एक चैप्टर थी’

VIDEO-IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई ट्रिगर मोमेंट नहीं…,’यह नौकरी मेरे जीवन का सिर्फ एक चैप्टर थी’

यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) ने सिविल सर्विस से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी थी 13 साल के सर्विस पीरियड में दिव्या मित्तल (Divya Mittal)  ने देवरिया, मिर्जापुर और संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के तौर पर काम किया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) ने सिविल सर्विस से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी थी 13 साल के सर्विस पीरियड में दिव्या मित्तल (Divya Mittal)  ने देवरिया, मिर्जापुर और संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के तौर पर काम किया। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। दिव्या मित्तल ने अपने इस्तीफे की घोषणा एक एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि “आज मैंने 13 साल की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है। दिव्या मित्तल (Divya Mittal) के इस्तीफे की घोषणा के बाद हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया?

पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार

इस इस्तीफे बाबत ने एक न्यूज चैनल दिव्या मित्तल (Divya Mittal) से बात करते हुए कहा कि मेरा रिजाइन देना कोई ट्रिगर मोमेंट का नतीजा नहीं है। , बल्कि मैंने काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया है। दिव्या मित्तल (Divya Mittal) से ने कहा कि यह बिल्कुल सोच-समझकर लिया गया निर्णय है। ऐसा कोई ट्रिगर मोमेंट नहीं है कि अचानक से निर्णय लिया गया हो।

जानें आगे क्या करेंगी दिव्या मित्तल?

उन्होंने कहा कि नौकरी छोड़ने के बाद आगे क्या करना है? इसे लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि लेखन, पढ़ाने और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे काम करने की संभावना है। दिव्या मित्तल ने कहा कि उनकी दो बेटियां और परिवार भी हैं, जिनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए आगे का रास्ता तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे लिखने और पढ़ाने का शौक रहा है, समाज सेवा का शौक रहा है, तो हो सकता है कि इस दिशा में भी आगे बढ़ा जाए।

IAS की नौकरी थी मेरे जीवन का एक चैप्टर

पढ़ें :- जितनी पुलिस बुलानी है बुलाकर हम सबको गिरफ़्तार करा दीजिए लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी

अपने इस्तीफे के फैसले को लेकर दिव्या मित्तल (Divya Mittal) से ने यह भी कहा कि आईएएस की नौकरी उनके जीवन का अंत नहीं है। उनके शब्दों में कहें तो यह आईएएस की नौकरी मेरे जीवन का एक चैप्टर मात्र है, न कि मेरा पूरा जीवन।

दिव्या मित्तल (Divya Mittal) से के इस बयान से साफ है कि उन्होंने प्रशासनिक सेवा से अलग होने का फैसला किसी तात्कालिक दबाव में नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत जीवन, रुचियों और भविष्य की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। इधर सोशल मीडिया पर दिव्या मित्तल की एक कविता वायरल हो रही है। जिसमें वो कहती दिख रही है- आज अंधेरा शायद थोड़ा ज्यादा गहरा… थक जाओ तो सो लेना, मन भर जाओ तो रो लेना पर रुकना मत।

पढ़ें :- अखिलेश यादव अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं और हो जाए आमने-सामने का मुकाबला...सीएम योगी ने दी चुनौती

IIT दिल्ली, IIM बैंगलोर से पढ़ाई, लंदन में नौकरी, फिर IAS

मालूम हो कि दिव्या मित्तल (Divya Mittal) से एक साधारण परिवार के माहौल में पली-बढ़ीं। उन्होंने IIT दिल्ली और बाद में IIM बैंगलोर से पढ़ाई की और फिर लंदन में नौकरी शुरू की। उन्होंने अप्रैल 2007 से जुलाई 2008 तक फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म जेपी मॉर्गन (JPMorgan) में एसोसिएट के तौर पर काम किया। बाद में यूपीएससी क्लियर कर IAS अधिकारी बनीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...