1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : महाकुंभ में नाविक संगम जाने के लिए वसूल रहे दो से ढाई हजार रुपए, मेला प्रशासन का नहीं कोई नियंत्रण

Video : महाकुंभ में नाविक संगम जाने के लिए वसूल रहे दो से ढाई हजार रुपए, मेला प्रशासन का नहीं कोई नियंत्रण

महाकुंभ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की आस्था पर नाव वाले जमकर चांदी काट रहे हैं। आम दिनों में जो नाव का किराया सिर्फ 50-60 रुपए होता था, अब वही 2000-2500 रुपए तक वसूला जा रहा है। कई श्रद्धालुओं को 10-12 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। संगम तट तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को मजबूरी में ये भारी भरकम किराया चुकाना पड़ रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की आस्था पर नाव वाले जमकर चांदी काट रहे हैं। आम दिनों में जो नाव का किराया सिर्फ 50-60 रुपए होता था, अब वही 2000-2500 रुपए तक वसूला जा रहा है। कई श्रद्धालुओं को 10-12 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। संगम तट तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को मजबूरी में ये भारी भरकम किराया चुकाना पड़ रहा है। मेला प्रशासन इस पर पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है, जिससे नाव वालों की मनमानी और बढ़ गई है। हजारों की संख्या में लोग संगम स्नान (Sangam Bath) के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन ज्यादा किराया सुनकर कई श्रद्धालु मायूस (Devotees are Disappointed) होकर लौट रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

लोगों की मांग है कि प्रशासन इस पर सख्त कदम उठाए और नाव किराए को तय सीमा में रखे ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से संगम स्नान कर सकें। हालांकि पर्दाफाश डाट काम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...