1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. वीडियो बनाने वाले का बुढ़ापा और अगला जन्म खराब हो जाएगा, जानिए बीजेपी सांसद ने ऐसा क्यों कहा

वीडियो बनाने वाले का बुढ़ापा और अगला जन्म खराब हो जाएगा, जानिए बीजेपी सांसद ने ऐसा क्यों कहा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर (MP Pragya Thakur) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वो अपने बयान तो कभी अपने काम को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने एक युवक को रावण तक कह डाला। यही नहीं युवक को श्राप देते हुए कहा कि उसका बुढ़ापा और अगला जन्म भी खराब हो जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर (MP Pragya Thakur) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वो अपने बयान तो कभी अपने काम को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने एक युवक को रावण तक कह डाला। यही नहीं युवक को श्राप देते हुए कहा कि उसका बुढ़ापा और अगला जन्म भी खराब हो जाएगा।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) पर तीखा हमला भी किया। कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur)) पर कटाक्ष करते हुए एक चेहरे पे कई चेहरे लगाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सांसद कभी व्हीलचेयर पर दिखती हैं, तो कभी गरबा करते तो कभी कबड्डी खेलते हुए।

अगर किसी ने यह वीडियो बना ही लिया तो उसे श्राप देने की क्या जरूरत है। जनता के लिए एक सांसद की भाषा मर्यादित नहीं है। बता दें कि, भोपाल के संत नगर (बैरागढ़) में सिंधी समुदाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने वायरल हो रही अपनी वीडियो पर जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने कहा कि मैं दुर्गा पंडाल में आरती करने के लिए गई थी। इस दौरान वहां मैदान में कुछ खिलाड़ियों ने कबड्डी खेलने का अनुरोध किया तो वो खुद को नहीं रोक पाई और उनका हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में चली गयी। इस दौरान उनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी गयी।

उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने वाला कोई रावण ही होगा, जिसका बुढ़ापा और अगला जन्म खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं किसी को दुश्मन नहीं मानती हूं लेकिन मुझे कोई अपना दुश्मन मानता हैं तो इसमें मैं क्या कर सकती हूं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...