1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO : परिणीति और राघव पहुंचे मुंबई, जल्द होगा रोका! बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर हुए स्पॉट

VIDEO : परिणीति और राघव पहुंचे मुंबई, जल्द होगा रोका! बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर हुए स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की खबरें बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हैं। आज परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) सुबह मुंबई पहुंचे, दोनों की शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  पूरे परिवार के साथ मुंबई आई हुई हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की खबरें बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हैं। आज परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) सुबह मुंबई पहुंचे, दोनों की शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  पूरे परिवार के साथ मुंबई आई हुई हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को एक बार फिर साथ में देखकर दोनों के रोका की खबरें भी सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, बहुत जल्द परिणति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का रोका हो सकता है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  और निक जोनास (Nick Jonas)  भी शामिल होंगे।

पढ़ें :- Priyanka Chopra ने किया खुलासा, कहा- कास्टिंग एजेंट ने गर्लफ्रेंड को कास्ट करने के लिए किया था मुझे रिजेक्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पढ़ें :- Karishma Kapoor ने शेयर की रोड ट्रिप की कुल पिक्चर्स, वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड से ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 31 मार्च को पहली बार अपने बेटी मालती को भारत लेकर आई हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) के भारत आने के बाद से ये कयास लगने लगे हैं कि वह अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी में शामिल होने के लिए ही परिवार संग देश वापस लौटी हैं। अब देखना होगा कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) कब शादी के बंधन में बंधते हैं।

मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहनेंगी परिणीति

फिल्म ‘इशकजादे’ से अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वालीं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को शादी की खबरों के बीच कई बार बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra)  के घर के बाहर स्पॉट किया गया। जिसके बाद से लग रहा है कि परिणीति अपनी शादी के आउटफिट मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra)  से ही डिजाइन करवा रही हैं। बता दें कि मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के डिजाइन किए हुए आउटफिट कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में पहने हैं। परिणीति अपनी शादी में साड़ी पहनती हैं या फिर लहंगा, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...