1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-संदूक में बंद मिली पत्नी की मोहब्बत, बगैर कपड़ों के छिपा बैठा था प्रेमी

Video-संदूक में बंद मिली पत्नी की मोहब्बत, बगैर कपड़ों के छिपा बैठा था प्रेमी

यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक विवाहिता का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। जब परिजन छत पर सोने गए तो प्रेमी विवाहिता से मिलने के लिए चोरी छुपे घर में घुस गया।

By santosh singh 
Updated Date

आगरा : यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक विवाहिता का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। जब परिजन छत पर सोने गए तो प्रेमी विवाहिता से मिलने के लिए चोरी छुपे घर में घुस गया।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

विवाहिता और प्रेमी दोनों कमरे में रंगरलियां मना रहे थे। इसकी जानकारी होने पर परिजन कमरे में आए। उन्होंने प्रेमी को कमरे में देखा, लेकिन वो कही नजर नहीं आया। तलाशी करने के बाद युवक अधनंगी हालत में संदूक में मिला। पति और परिजनों ने संदूक खोला और युवक को पकड़कर उसकी खूब धुलाई की और लाठी-डंडों से पीटा।

https://twitter.com/SantoshGaharwar/status/1914604043663708452

प्रेमिका ने संदूक में छिपाया

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के परिजन रविवार रात घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे महिला ने फोन कर पड़ोसी गांव में रहने वाले अपने प्रेमी को बुला लिया। दोनों एक कमरे में बंद हो गए। इसी बीच महिला का पति छत से नीचे आया। उसने कमरे में से कुछ अजीब सी आवाज सुनी। इसके बाद उसने अपने भाई और अन्य घरवालों को भी बुला लिया। फिर उसने कमरे में दस्तक दी। घरवालों को आता देख महिला ने प्रेमी को बिना कपड़ों के ही प्रेमी को कमरे रखे एक संदूक में छुपा दिया।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

परिजनों ने की जमकर धुनाई

कमरे में घुसने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कमरे में कोई नहीं था। फिर पति को कमरे में रखे संदूक पर शक हुआ और उसने संदूक खोला और अधनंगी हालत में प्रेमी को बाहर निकाला। गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। फिर कपड़े पहनाकर घर के बाहर ले गए। जहां ग्रामीणों ने पीटा। फिर पुलिस बुलाकर आरोपी को सौंप दिया।

एक साल से चल रहा था दोनों का प्रेम संबंध

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बहा तहसील का रहने वाला है। महिला से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह जब विवाहिता का पति घर में नहीं होता था तो वह मिलने के लिए आता था। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...