HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बने विजेंद्र गुप्ता, कभी मार्शलों ने सदन से उठाकर किया था बाहर

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बने विजेंद्र गुप्ता, कभी मार्शलों ने सदन से उठाकर किया था बाहर

दिल्ली में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व में भाजपा सरकार (BJP Government) ने शपथ ग्रहण कर लिया है। इसके बाद भाजपा के विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) को दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) का स्पीकर बनाया गया है। बता दें कि कभी इन्हीं विजेद्र गुप्ता (Vijender Gupta)  को मार्शलों ने सदन से घसीटकर बाहर किया गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व में भाजपा सरकार (BJP Government) ने शपथ ग्रहण कर लिया है। इसके बाद भाजपा के विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) को दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) का स्पीकर बनाया गया है। बता दें कि कभी इन्हीं विजेद्र गुप्ता (Vijender Gupta)  को मार्शलों ने सदन से घसीटकर बाहर किया गया था। आज वही नेता उसी सदन में स्पीकर होंगे। आइए जानते हैं क्या वजह थी?

पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने आज से शुरू किया बांस के पौधों का रोपण; जानिए इसके पीछे का मकसद और फायदा

मार्शलों द्वारा सदन से बाहर करने की वजह साल 2019 में दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly)  में प्याज के बढ़ते दामों को लेकर सदन में चर्चा करना चाह रहे थे, लेकिन बीजेपी के विधायकों की मांग को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल (Assembly Speaker Ram Niwas Goyal) ने खारिज कर दिया। मांग खारिज होने के बाद भी वो अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके चलते विजेंद्र गुप्ता Vijender Gupta)  को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर करवा दिया गया था। इसके बाद पार्टी के अन्य सदस्य भी वॉकआउट कर गए थे।

लहर के बावजूद दर्ज की थी जीत, आज पलटी बाजी दिलचस्प बात यह है कि पूर्व अध्यक्ष राम निवास गोयल और अरविंद केजरीवाल दोनों ही अब विधानसभा का हिस्सा नहीं हैं। विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta)  ने 2015 और 2020 में केजरीवाल लहर के बीच जीत हासिल की थी। मगर आज भाजपा की लहर के सामने आप के दोनों नेता हार गए हैं। इस तरह वही विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta)अब सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे, जिन्हें एक बार घसीट कर बाहर निकाला गया था।

लगातार दर्ज की 3 जीत, जानिए एजुकेशन बैकग्राउंड बनिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने आप के प्रदीप मित्तल को 37,000 से अधिक मतों से हराया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे गुप्ता दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 14 अगस्त 1963 को जन्मे विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta)  ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (Shri Ram College of Commerce) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 1980 में जनता विद्यार्थी मोर्चा से राजनीति में कदम रखा और बाद में 1995 में भाजपा की युवा शाखा के अध्यक्ष बने।

जीत से पहले हुई कई हार, जानिए किसने और कब हराया गुप्ता को पहली बार 1997 में चुनावी सफलता मिली जब वे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पार्षद बने। हालांकि, उन्हें अपने पहले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, 2009 में चांदनी चौक से कांग्रेस के कपिल सिब्बल से हार गए। चार साल बाद, उन्हें 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Elections) में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हराया।

पढ़ें :- अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी आप! पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में उतारा

हार के बाद की वापसी को अब तक बनाए रखा बरकरार हालांकि, व्यापारी समुदाय के बीच प्रभाव रखने वाले गुप्ता ने 2015 में रोहिणी सीट जीतकर वापसी की। उस साल, वह भाजपा के तीन विजयी उम्मीदवारों में से एक थे। उन्होंने 2020 और 2025 में सीट बरकरार रखी और अब विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने राजनीतिक जीवन में एक और यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...