1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Vinesh Phogat बेईमानी करके ओलंपिक में गईं, इसलिए भगवान ने दंडित किया; बृजभूषण सिंह का बड़ा हमला

Vinesh Phogat बेईमानी करके ओलंपिक में गईं, इसलिए भगवान ने दंडित किया; बृजभूषण सिंह का बड़ा हमला

Brij Bhushan Singh's attack on Vinesh Phogat: कुश्ती से संन्यास के बाद दिग्गज महिला रेसलर विनेश फोगाट अब राजनीति के अखाड़े में कूद पड़ी हैं। उन्होंने साथी पहलवान बजरंग पुनिया के साथ शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थामा है। जिसके बाद विनेश पर भाजपा और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राजनीतिक हमले शुरू कर दिये हैं। यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने दावा किया कि विनेश फोगाट बेईमानी करके ओलंपिक में पहुंची थी, इसलिए भगवान ने उन्हें दंडित किया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Brij Bhushan Singh’s attack on Vinesh Phogat: कुश्ती से संन्यास के बाद दिग्गज महिला रेसलर विनेश फोगाट अब राजनीति के अखाड़े में कूद पड़ी हैं। उन्होंने साथी पहलवान बजरंग पुनिया के साथ शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थामा है। जिसके बाद विनेश पर भाजपा और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राजनीतिक हमले शुरू कर दिये हैं। यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने दावा किया कि विनेश फोगाट बेईमानी करके ओलंपिक में पहुंची थी, इसलिए भगवान ने उन्हें दंडित किया।

पढ़ें :- नहीं हो रही थी शादी, दरोगा की वर्दी पहन दिखाया रौब, जिलाधिकारी कार्यालय से पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट फाइनल में पहुंचने के बाद 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण डिसक्वालिफाई हो गयी थी। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में दो भार श्रेणियों में ट्रायल दे सकता है? क्या वजन के बाद ट्रायल को पांच घंटे के लिए रोका जा सकता है? आप कुश्ती नहीं जीतीं। आप धोखाधड़ी करके वहां गईं। भगवान ने आपको इसके लिए दंडित किया है।”

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि रेसलर बजरंग पुनिया ने ट्रायल पूरा किए बिना एशियाई खेलों में भाग लिया। उन्होंने कहा, “खेल के क्षेत्र में हरियाणा भारत का मुकुट है और उन्होंने लगभग 2.5 साल तक कुश्ती गतिविधियों को रोक दिया। क्या यह सच नहीं है कि बजरंग बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में चले गए? मैं कुश्ती के विशेषज्ञों से पूछना चाहता हूं।” अपने खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर उन्होंने कहा, “अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं। दोनों ने इसकी पटकथा लिखी। भूपिंदर हुड्डा भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।”

बता दें कि कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से हरियाणा चुनाव में उतारा है, जबकि पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त है। इससे पहले विनेश ने कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर शुक्रवार को भाजपा पर जोरदार हमला बोला था। फोगाट ने कहा था कि भाजपा बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन कर रही है, जबकि कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन किया।’

पढ़ें :- Chinnaswamy IPL Tickets Uproar : हर विधायक को मिले IPL का 4 VIP टिकट, कर्नाटक स्पीकर ने सरकार को दिया निर्देश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...