HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Violence in Ahmednagar: अहमदनगर में भड़की हिंसा, पथराव और जमकर हुई मारपीट

Violence in Ahmednagar: अहमदनगर में भड़की हिंसा, पथराव और जमकर हुई मारपीट

महाराष्ट्र में अकोला के बाद अब रविवार को अहमदनगर में हिंसा की खबर सामने आ रही है। अहमदनगर में धार्मिक यात्रा के दौरान जुलूस पर पथराव हुआ।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Violence in Ahmednagar: महाराष्ट्र में अकोला के बाद अब रविवार को अहमदनगर में हिंसा की खबर सामने आ रही है। अहमदनगर में धार्मिक यात्रा के दौरान जुलूस पर पथराव हुआ। जिसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए।इस दौरान जमकर पथराव और मारपीट हुई।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

अकोला में दो पक्षों में जमकर पथराव और हिंसा हुई थी

इस दौरान आठ पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की खबर है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हिंसा करने वालों में से 50 लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले शनिवार रात को अकोला में दो पक्षों में जमकर पथराव और हिंसा हुई थी। वहां गाड़ियों को फूंका गया था। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हुए थे।

तभी अचानक एक समूह ने पथराव कर दिया

14 मई की रात को अहमदनगर के शेवगांव में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। दरअसल, छत्रपति संभाजी महाराज जयंती के अवसर पर रात 8 बजे शोभायात्रा निकाली गई थी, तभी अचानक एक समूह ने पथराव कर दिया।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दूसरे समूह के मुताबिक, पहले धार्मिक स्थल पर पथराव किया गया, जिसके जवाब में जुलूस पर पथराव किया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पथराव होना शुरू हो गया।

अफरातफरी के बीच लोगों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी। वहीं, भीड़ ने तोड़फोड़ की और कुछ दुकानों पर भी हमला किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में अब तक 102 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राज्य रिजर्व पुलिस बल की 2 यूनिट इस समय शेवगांव में तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...